BJP की महिला नेताओं के आरोप, हमारी ही सरकार में अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

Madhya Pradesh News: एक ओर जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने प्रशासन का गुणगान करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के ही जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर जन सुनवाई नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश की महिला जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाए हैं कि अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते हैं. उनका कहना है कि […]

ADVERTISEMENT

CM Shivraj, Vidisha, Jila Panchayat
CM Shivraj, Vidisha, Jila Panchayat
Google CTA

Madhya Pradesh News: एक ओर जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने प्रशासन का गुणगान करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के ही जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर जन सुनवाई नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश की महिला जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाए हैं कि अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते हैं. उनका कहना है कि उनके कहने से एक हैंडपंप तक नहीं लग पाया है. इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत की सामान्य सभा का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधी ही सीएम शिवराज के प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. महिला जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर अपनी मनमानी करने और काम ना करने के आरोप लगाए हैं. जिला पंचायत और जनपद पंचायत की महिला सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायतों के पास जो अधिकार हैं उनका फायदा नहीं मिल पा रहा है.

अधिकारी करते हैं मनमानी
आरोप लगाने वाली महिला जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी से हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष विदिशा ने कहा है कि अधिकारी हमारी नहीं सुनते हैं, हमारी बात कोई भी नहीं सुनता. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सारी पंचायतों का काम विधायकों के हिसाब से चल रहा है, अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत प्रतिनिधियों की कोई बात नहीं सुनी जाती है. महिला जनपद अध्यक्ष बासौदा ने कहा कि हमारे कहने से एक हैंडपंप भी नहीं लग पाता है.

जिला पंचायत की बैठक का बहिष्कार
इससे नाराज महिला जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर दिया है. सत्ता पक्ष की जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायत अध्यक्षों ने जिला पंचायत के सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर दिया है. बहिष्कार में जिले के सत्ता पक्ष के भाजपा के साथ ही कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए. अधिकारियों की मनमानी के चलते सभी सदस्यों ने मिलकर बैठक के बहिष्कार का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें: जातिगत टिप्पणी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सफाई, बोले- जो भी कहा हिन्दू शास्त्रों के आधार पर कहा