West Bengal Assembly Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने इस बार पूरी ताकत झोंक दी है. राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची के बाद अब अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल की जनता के लिए 5 मुख्य गारंटी की घोषणा की है, जिसे पार्टी राज्य की अर्थव्यवस्था को सुधारने और भविष्य संवारने का जरिया बता रही है.
ADVERTISEMENT
कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी: क्या-क्या है खास?
मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा घोषित इन गारंटीज में समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है:
1. दुर्गा सम्मान (महिला सशक्तिकरण): हर महिला को ₹2000 प्रति माह की आर्थिक सहायता.
- पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी परिवहन में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा.
- महिलाओं के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण.
- उद्यमियों के लिए ₹10,000 करोड़ का विशेष कोष.
2. युवा सम्मान (रोजगार और कौशल): पहली कैबिनेट बैठक में सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का निर्णय.
- युवाओं को सरकारी और निजी कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर.
- हर जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर की स्थापना.
3. कृषक सम्मान (किसानों को राहत): किसानों को हर साल ₹15,000 की आर्थिक मदद.
- 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और फसलों की खरीद का बेहतर सिस्टम.
4. शिक्षा अलाउंस: स्नातक (Graduation) तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान.
- कक्षा 6वीं से 10वीं तक के पाठ्यक्रम में 'संविधान की शिक्षा' को शामिल करना.
- हर स्कूल में अंग्रेजी भाषा और एआई की पढ़ाई. दो नई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना.
5. विज्ञान स्वास्थ्य सुरक्षा: ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर.
- कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का सरकारी खर्च पर मुफ्त इलाज.
"यह सिर्फ मुफ्त बांटना नहीं, इकॉनमी रिबिल्ड करना है"- खरगे
घोषणापत्र जारी करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में वर्षों बाद सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है ताकि जनता को एक नया विकल्प मिल सके. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मेनिफेस्टो केवल पैसे बांटने के बारे में नहीं है, बल्कि यह रिलीफ, रिफॉर्म और फ्यूचर (राहत, सुधार और भविष्य) का एक विज़न है. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार और भाजपा की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला.
क्या त्रिकोणीय होगा मुकाबला?
फिलहाल बंगाल का चुनाव मुख्य रूप से टीएमसी (TMC) और भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस की ये 5 गारंटी कितनी प्रभावी होंगी और क्या ये जनता का मन बदलने में कामयाब रहेंगी, यह 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ साफ हो जाएगा.
ADVERTISEMENT


