Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल के नियम और सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

न्यूज तक डेस्क

• 05:37 PM • 27 Aug 2026

Chandra Grahan 28 August 2026: 28 अगस्त को कुंभ राशि में लग रहा है उपछाया चंद्र ग्रहण. जानें भारत में सूतक काल का समय, नियम और आपकी राशि पर अगले 30 दिनों का प्रभाव.

NewsTak
रक्षाबंधन में लगने वाले चंद्रग्रहण का भारत में कितना असर ?
Google CTA

Chandra Grahan 2026 News: ज्योतिष और खगोलीय दृष्टि से 28 अगस्त 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दिन साल का अहम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है. एस्ट्रो Tak के विशेष कार्यक्रम 'भाग्य चक्र' में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे ने इस चंद्र ग्रहण के समय, सूतक काल के नियमों, सावधानियों और सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी है. शैलेंद्र पांडे के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह 06:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगा. 

Read more!

ग्रहण जुड़ी हर बातें जानिए  

  • राशि व नक्षत्र: ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. 
  • ग्रहण का प्रकार: यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) है. 

क्या भारत में लागू होगा सूतक काल? 

ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, यह उपछाया चंद्र ग्रहण क्षितिज से नीचे रहेगा, जिसके कारण यह भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा. 

  • सूतक के नियम: ज्योतिष शास्त्र में उपछाया ग्रहण को पूर्ण ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है. इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. 
  • पूजा-पाठ व भोजन: सूतक न लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे. भोजन करने, विश्राम करने या पूजा-अर्चना पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. 
  • गर्भवती महिलाओं के लिए: किसी भी गर्भवती महिला को चिंता करने या विशेष पाबंदियों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है, वे अपना सामान्य जीवन जी सकती हैं. 

सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव (अगले 15 से 30 दिन) 

मेष राशि (Aries): ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है, हालांकि स्थान परिवर्तन (Change of Place) के योग बन रहे हैं. 

वृषभ राशि (Taurus): रुके हुए काम पूरे होंगे, मुकदमों और वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी. आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी. 

मिथुन राशि (Gemini): सेहत को लेकर सतर्क रहें. संतान पक्ष से जुड़ी समस्याएं या बेवजह की मुकदमेबाजी परेशान कर सकती है. 

कर्क राशि (Cancer): करियर में जिम्मेदारियां और तनाव बढ़ेगा. आकस्मिक दुर्घटनाओं और सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

सिंह राशि (Leo): स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है. नौकरी और व्यवसाय में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. 

कन्या राशि (Virgo): पेट की समस्या और कागजी काम (Paperwork) में सावधानी रखें. हालांकि, अचानक धन लाभ या जैकपॉट लगने के योग हैं. 

तुला राशि (Libra): धन हानि के योग हैं, पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक जीवन और दांपत्य में तनाव रह सकता है. धन या संपत्ति से जुड़े किसी भी बड़े रिस्क से बचें. 

धनु राशि (Sagittarius): ग्रहण आपके लिए अनुकूल है. पुरानी रुकावटें दूर होंगी, करियर में बड़ा मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 

मकर राशि (Capricorn): मानसिक तनाव और पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है. करियर में जोखिम भरा कदम न उठाएं. 

कुंभ राशि (Aquarius): इसी राशि में ग्रहण लग रहा है, इसलिए सेहत (पेट, आंखें) का ध्यान रखें. मित्रों या जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. 

मीन राशि (Pisces): बेवजह की मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं. इच्छा न होते हुए भी अचानक स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. 

Rakshabandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? दूर करें हर कंफ्यूजन और जानें राखी बांधने का सबसे सटीक मुहूर्त