Ketu Gochar 2026: 5 दिसंबर को बदलेगी केतु की चाल, कर्क राशि में प्रवेश से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य

न्यूज तक डेस्क

• 10:40 AM • 30 Sep 2026

Ketu Gochar 2026: 5 दिसंबर 2026 को केतु का कर्क राशि में गोचर मानसिक उथल-पुथल को शांत कर जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता लाएगा. इस राशि परिवर्तन से मुख्य रूप से कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को करियर, आर्थिक लाभ और अध्यात्म के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी.

Ketu Gochar 2026
Ketu Gochar 2026
Google CTA

ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह केतु को मोक्ष, अध्यात्म, रिसर्च और गूढ़ ज्ञान का कारक माना गया है. केतु जब भी अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर हर इंसान के जीवन पर गहरा पड़ता है. इस बार 5 दिसंबर 2026 को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो हमारे मन, भावनाओं और सोच से जुड़े हैं. ऐसे में जल तत्व की राशि कर्क में केतु का यह बदलाव बेहद खास माना जा रहा है. यह गोचर मन में लंबे समय से चल रही उलझनों को खत्म कर अंदरूनी शांति, सब्र और एक नया नजरिया देगा.

Read more!

वैसे तो इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं रहेगा:

1. कर्क राशि (Cancer)- मानसिक तनाव होगा दूर, बढ़ेगी स्पष्टता

केतु का यह गोचर आपकी ही राशि (पहले भाव) में होने जा रहा है. अगर आप पिछले काफी समय से बिना बात के मानसिक तनाव या बेचैनी महसूस कर रहे थे, तो अब राहत मिलने का समय आ गया है. आपके फैसले लेने की काबिलियत बेहतर होगी और स्वभाव में ठहराव आएगा. इस दौरान योग और मेडिटेशन की तरफ आपका ध्यान बढ़ेगा, जिससे मन को गहरी शांति मिलेगी.

2. कन्या राशि (Virgo)- कमाई के खुलेंगे नए रास्ते, विरोधी होंगे पस्त

आपकी राशि के 11वें (लाभ) भाव में केतु का यह आगमन आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होगा. आय के नए जरिए बनेंगे और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. काम के सिलसिले में आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे ऑफिस या बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. साथ ही, गुप्त शत्रुओं की चालें नाकाम होंगी.

3. वृश्चिक राशि (Scorpio)- किस्मत का मिलेगा साथ, धार्मिक यात्रा के योग

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल के मित्र माने जाने वाले केतु आपके 9वें (भाग्य) भाव में गोचर करेंगे. इसके प्रभाव से आपके जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे अचानक पूरे होने लगेंगे. जो लोग पढ़ाई, रिसर्च या किसी खोज से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी कामयाबी मिल सकती है. इसके अलावा किसी तीर्थ स्थल या धार्मिक यात्रा पर जाने के सुंदर योग बन रहे हैं.

4. मीन राशि (Pisces) - दिमाग चलेगा तेज, होगा अचानक धन लाभ

आपकी राशि से 5वें भाव में केतु का यह संचरण आपकी रचनात्मकता और सोचने-समझने की क्षमता को नए शिखर पर ले जाएगा. जो लोग लेखन, आर्ट, एस्ट्रोलॉजी या डेटा एनालिसिस जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष पहचान मिलेगी. आर्थिक मामलों में भी यह समय राहत भरा रहेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे.

केतु के शुभ फल पाने के आसान और अचूक उपाय

अगर आप चाहते हैं कि केतु के इस गोचर का पूरा लाभ मिले, तो ये आसान उपाय आजमा सकते हैं:

  • गणेश जी की पूजा: रोज गणेश चालीसा का पाठ करें और भगवान गणेश को दूर्वा (दूभ घास) चढ़ाएं.
  • ध्यान और योग: रोजाना कुछ समय मेडिटेशन के लिए निकालें, इससे मानसिक शांति बनी रहेगी.
  • सेवा कार्य: मंदिर में काले तिल या कंबल का दान करें. आवारा कुत्तों को नियमित रूप से रोटी या भोजन खिलाना केतु को शांत रखने का सबसे उत्तम उपाय माना जाता है.

ये भी पढ़ें: बुध का तुला राशि में गोचर: शुक्र के घर में बुध की एंट्री से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत