ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों के हिसाब से फल देने वाला न्याय का देवता माना गया है. यही वजह है कि जब भी शनि की चाल बदलती है, तो इसका सीधा असर करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर पड़ता है. इन दिनों शनि देव मीन राशि में उल्टी चाल यानी वक्री होकर चल रहे हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को काम में रुकावटें, तनाव और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT
हालांकि, आने वाले समय में यह स्थिति बदलने वाली है. 11 दिसंबर 2026 को शनि की स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. वे करीब 65 दिनों के वक्री काल के बाद अपनी सीधी चाल यानी मार्गी अवस्था में आ जाएंगे. शनि का मार्गी होना कई राशियों के लिए रुकावटें दूर करने वाला और तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना किसी संजीवनी से कम नहीं रहेगा. लंबे समय से जो काम अटके पड़े थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे. नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सकारात्मक माहौल मिलेगा और व्यापारियों के हाथ नए और फायदेमंद मौके लग सकते हैं. पैसों के मामले में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को शनि देव की कृपा से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं. यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो अब आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है. करियर में आगे बढ़ने के नए दरवाजे खुलने के साथ-साथ धन के आगमन के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने का रहेगा. दफ्तर में आपके काम की खुलकर तारीफ होगी और पदोन्नति के मजबूत योग बनेंगे. इसके अलावा किसी पुरानी बिजनेस डील या पिछले निवेश से अचानक धन लाभ होने के पूरे संकेत मिल रहे हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल करियर और धन दोनों ही मामलों में राहत लेकर आएगी. नौकरी में बना हुआ अनचाहा दबाव खत्म होगा और कारोबार में भी मुनाफा बढ़ेगा. हालांकि, इस दौरान आमदनी बढ़ने के साथ-साथ अपने खर्चों पर लगाम लगाना बेहद जरूरी होगा ताकि अच्छी बचत की जा सके.
चूंकि मकर शनि देव की अपनी ही राशि है, इसलिए इस बदलाव का खास असर मकर जातकों पर दिखेगा. आपके करियर में स्थिरता आएगी और नौकरी में तरक्की के साथ सैलरी बढ़ने के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं. इससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा और आप अपने लक्ष्यों को लेकर ज्यादा स्पष्ट रहेंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के जीवन से परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी. काम में आ रही अड़चनें दूर होंगी और पेंडिंग पड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ेंगे. पैसों के मामले में स्थिरता आने के साथ-साथ सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि आपको अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा.
वैदिक ज्योतिष में जब कोई ग्रह 'वक्री' होता है, तो उसकी चाल उल्टी महसूस होती है. इस दौरान काम में देरी, बार-बार समीक्षा और पुरानी गलतियों को सुधारने की स्थिति बनती है. वहीं जब ग्रह 'मार्गी' होता है, तो रुकावटें दूर होती हैं और काम बिना किसी अड़चन के आगे बढ़ने लगते हैं. हालांकि, शनि देव का प्रभाव हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता. यह आपकी जन्म कुंडली में शनि की स्थिति, महादशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव पर भी निर्भर करता है. इसलिए किसी भी बड़े आर्थिक या करियर संबंधी फैसले को केवल राशिफल के आधार पर न लें.
ये भी पढ़ें: अक्टूबर में उल्टी चाल चलेंगे बुध-शुक्र, इन 5 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन!
ADVERTISEMENT


