Shukra Vakri 2026: आज से उल्टी चाल चलेंगे शुक्र, 42 दिन इन 4 राशियों के लिए खोलेंगे तरक्की और धन के दरवाजे

न्यूज तक डेस्क

03 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 3 2026 5:27 PM)

Shukra Vakri 2026: आज 3 अक्टूबर से शुक्र ग्रह 42 दिनों के लिए उल्टी चाल चलने जा रहे हैं, जिससे तुला राशि में वक्री शुक्र का गहरा प्रभाव पड़ेगा. यह वक्री काल विशेष रूप से इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़ी तरक्की के रास्ते खोलेगा.

Shukra Vakri
Shukra Vakri
Google CTA

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-दौलत, भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम और खुशहाली का कारक माना गया है. ऐसे में जब भी शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर न केवल हमारी जेब और रिश्तों पर पड़ता है, बल्कि पूरे समाज और अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है.

Read more!

पंचांग के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 (यानी आज) से शुक्र देव वक्री यानी उल्टी चाल चलने जा रहे हैं. शुक्र की यह स्थिति अगले 42 दिनों तक यानी 14 नवंबर 2026 तक बनी रहेगी.

आमतौर पर किसी ग्रह का वक्री होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान चीजें थोड़ी धीमी या अलग तरह से काम करती हैं. लेकिन इस बार का यह गोचर हर किसी के लिए मुश्किल नहीं रहेगा. तुला राशि में शुक्र के वक्री होने से रिश्तों, पैसों के लेनदेन और करियर से जुड़े पुराने फैसलों को दोबारा परखने का मौका मिलेगा. वहीं, 4 खास राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह 42 दिन किसी वरदान से कम नहीं साबित होने वाले हैं.

आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है:

1. वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह फेरबदल काफी फायदेमंद साबित होने जा रहा है. अगर आप लंबे समय से विदेश जाने का सपना देख रहे हैं या उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं काम आएंगी और नए सौदे आपके काम को नई रफ्तार देंगे. सबसे राहत की बात यह है कि रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक चिंता दूर होगी.

2. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाले 42 दिन करियर और बैंक बैलेंस दोनों के लिहाज से बेहतरीन रहने वाले हैं. दफ्तर में आपके पेंडिंग काम तेजी से निपटेंगे और सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा. पैसों की स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और प्यार व मिठास बढ़ेगी.

3. कर्क राशि (Cancer): अगर आप पिछले कुछ समय से किसी पुराने कर्ज या मानसिक दबाव से परेशान थे, तो शुक्र की यह उल्टी चाल आपके लिए राहत लेकर आ रही है. तनाव खत्म होने के आसार हैं और समझदारी से किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इस दौरान आपको अपने परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.

4. मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के लोगों की मेहनत अब रंग लाने वाली है. जो काम लंबे समय से अटके पड़े थे, वे अचानक बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरे होने लगेंगे. नौकरी और कारोबार दोनों जगह आपका रुतबा बढ़ेगा. बिजनेसमैन जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है, जो भविष्य में आपके मुनाफे को कई गुना बढ़ा देगी.

ये भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को सूर्य बदलेंगे राशि, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान