Surya Gochar 2025: बढ़ेगी गर्मी, होंगे राजनैतिक विवाद, इन राशियों वालों की चमकेगी किस्मत

15 जून को सूर्य का मिथुन में गोचर होगा. जानिए इसका मौसम, देश और 12 राशियों पर असर. कौन-सी राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, किन्हें रहना होगा सतर्क.

NewsTak

News Tak Desk

16 Jun 2025 (अपडेटेड: 16 Jun 2025, 04:34 PM)

follow google news

ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 15 जून 2025 को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. यह राशि परिवर्तन सूर्योदय से पहले सुबह-सुबह होगा. मिथुन, सूर्य की अनुकूल राशि मानी जाती है, और इसी वजह से यह परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना जा रहा है. 

Read more!

जाने-माने ज्योतिष पं. शौलेंद्र पांडेय के अनुसार इस गोचर का प्रभाव सिर्फ राशियों पर ही नहीं, बल्कि देश, मौसम और सामाजिक परिस्थितियों पर भी गहरा हो सकता है. खास बात यह है कि मिथुन में पहले से गुरु (बृहस्पति) विराजमान हैं, और सूर्य के प्रवेश से गुरु अस्त की स्थिति बनेगी. इससे राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता के संकेत मिल रहे हैं. 

सूर्य के गोचर का प्रभाव मौसम पर 

  • 15 जून से 28 जून तक भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है.
  • 28 जून के बाद मानसून जोर पकड़ेगा, अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं.
  • पूर्वी भारत (Uttar Pradesh, Bihar, Odisha, North-East) में बारिश से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं. 

देश और समाज पर असर

  • राजनीतिक उलझनें और विवाद बढ़ सकते हैं.
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण बयानबाज़ी या झगड़ों की संभावना.
  • आंतरिक विरोध और जन आंदोलनों की आशंका.
  • महंगाई में हल्की वृद्धि की संभावना. 
  • राशियों पर असर: जानिए किसे क्या मिलेगा और किसे रहना होगा सतर्क.

मेष:

स्वास्थ्य में सुधार, रुके कार्य पूरे होंगे, ऊर्जा में वृद्धि.

वृषभ:

आंखों की समस्या, पारिवारिक तनाव से बचें.

मिथुन:

करियर में बदलाव संभव, सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

कर्क:

महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट, हड्डी और आंखों से जुड़ी समस्या संभव. 

सिंह:

आर्थिक लाभ और संतान पक्ष में उन्नति के योग. 

कन्या:

करियर में सफलता, प्रमोशन या पद लाभ के संकेत. 

तुला:

करियर में बड़ा बदलाव, सेहत बिगड़ सकती है. 

वृश्चिक:

काम रुक सकते हैं, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी. 

धनु: 

जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है, ऑफिस विवाद से बचें. 

मकर: 

धन की स्थिति मजबूत, नौकरी में लाभ के संकेत. 

कुंभ: 

गलत निर्णय से बचें, जल्दबाजी से नुकसान संभव.

मीन: 

तनाव से बचें, स्थान परिवर्तन या जॉब स्विच से सतर्क रहें. 

यह भी पढ़ें: 

शुक्र-मंगल से बना धनशक्ति राजयोग, इन 3 भाग्यशाली राशियों का शुरू होने वाला है गोल्डन Time
 

    follow google newsfollow whatsapp