'अपशब्द मत बोलिए...', काजल राघवानी ने निरहुआ संग रिश्ते पर उठाए सवाल तो आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी

ऋचा शर्मा

10 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 10 2026 12:41 PM)

भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम्रपाली दुबे का बयान सामने आया है. आम्रपाली ने किसी का नाम लिए बिना फैंस से अपने सहकलाकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. उन्होंने सबका सम्मान करने और प्यार से बात करने की बात कही. आम्रपाली का यह बयान काजल राघवानी के उन आरोपों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई सवाल उठाए थे.

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर चल रही जुबानी जंग लगातार चर्चा में है. काजल राघवानी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर कई सवाल उठाए थे. उन्होंने निरहुआ की निजी जिंदगी से लेकर आम्रपाली के साथ उनकी बॉन्डिंग और सेट से जुड़े कई दावे किए थे.

Read more!

अब इन आरोपों के बीच आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है. आम्रपाली ने किसी का नाम लिए बिना अपने सहकलाकारों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. उन्होंने अपने फैंस से साफ कहा कि किसी के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

किसी को भी आप अपशब्द प्लीज ना बोलें- आम्रपाली

आम्रपाली दुबे ने वीडियो में कहा कि उनके सहकलाकारों के बारे में जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो ठीक नहीं है. उन्होंने अपने सभी फैंस और दर्शकों से ऐसी बातें नहीं करने की अपील की. आम्रपाली ने कहा कि किसी को भी अपशब्द नहीं बोलने चाहिए. उन्होंने लोगों से सबका सम्मान करने और सभी के लिए अच्छी भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की.

एक्ट्रेस ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है. ऐसे समय में लोग हर हर महादेव बोलेंगे और अच्छी बातें करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी के लिए मुंह से अच्छी बातें ही निकलनी चाहिए. आम्रपाली ने अपने फैंस से हाथ जोड़कर अपील की. उन्होंने कहा कि सबका सम्मान करें और सबको प्यार करें. उन्होंने लोगों से किसी के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की गुजारिश की. आम्रपाली ने कहा कि उन्हें इस तरह की बातें देखकर अच्छा नहीं लग रहा है. उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वे ऐसा ना करें.

आम्रपाली बोलीं- घरवाले भी परेशान हो जाते हैं

वीडियो में आम्रपाली ने अपनी फैमिली का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब ऐसी बातें होती हैं तो उनके माता-पिता भी परेशान हो जाते हैं.आम्रपाली ने कहा कि घर में ऐसे समय पर एक तरह की चुप्पी रहती है. परिवार के लोग ज्यादा बात नहीं करते. उन्होंने बताया कि शूटिंग पर निकलते समय उनकी मां ने भी उनसे बात की. एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी मां ने उनके लिए खाना पैक किया था. मां ने उनसे कहा कि वह दो दिन से ठीक से खाना नहीं खा रही हैं. शनिवार को वह खिचड़ी पसंद से खाती हैं. इसलिए मां ने उनके लिए खिचड़ी बनाकर टिफिन में रखी थी. आम्रपाली ने बताया कि उनकी बहन ने भी उनके लिए टिफिन भेजा था. उनकी बहन ने उनके लिए आलू टिक्की बनाई थी. आम्रपाली ने कहा कि उन्हें आलू टिक्की बहुत पसंद है.

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी पूरी फैमिली उनसे यही कहती है कि वह खुश रहें. अपनी सेहत का ख्याल रखें. हंसती और मुस्कुराती रहें. उन्होंने कहा कि उनका परिवार हर तरह से उनके साथ है.

क्या है पूरा विवाद ?

दरअसल भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के सेट से शुरू हुई जुबानी जंग अब भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा मुद्दा बन गई है. काजल राघवानी ने हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर कई तीखे बयान दिए. काजल ने निरहुआ की निजी जिंदगी और उनकी पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने निरहुआ के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए उनकी शादीशुदा जिंदगी पर टिप्पणी की.

काजल ने ये भी कहा कि जब निरहुआ कुछ नहीं थे तब उनकी पत्नी उनके साथ थीं. उन्होंने सवाल उठाया कि इतने साल बाद अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर ऐसी बात कहने की जरूरत क्यों पड़ी.

आम्रपाली पर भी काजल ने साधा था निशाना

काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे को लेकर भी तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने आम्रपाली की इंडस्ट्री में एंट्री और निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सवाल उठाए. काजल ने दावा किया कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए जमीन से शुरुआत की. उन्होंने आम्रपाली पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी एंट्री एक बड़े भोजपुरी स्टार के साथ हुई थी. काजल ने सेट के माहौल को लेकर भी कई दावे किए. उन्होंने निरहुआ और आम्रपाली के सेट से जुड़े कुछ कथित अनुभवों का जिक्र किया.

औकात दिखाने' वाले बयान पर भी काजल का पलटवार

काजल राघवानी ने निरहुआ के 'औकात दिखाने' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक प्रोफेशनल सवाल पूछा था कि दिनेश लाल यादव उनके साथ काम क्यों नहीं करते. काजल का आरोप था कि उनके सवाल को निजी जिंदगी से जोड़ दिया गया. उन्होंने ये भी कहा कि किसी कलाकार को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. काजल के इन बयानों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में इस विवाद की चर्चा और तेज हो गई.

आम्रपाली ने सीधे नाम नहीं लिया, फैंस को दिया संदेश

आम्रपाली दुबे ने अपने जवाब में किसी का नाम सीधे नहीं लिया. उन्होंने काजल राघवानी के आरोपों पर सीधे कोई टिप्पणी भी नहीं की. उनका पूरा फोकस फैंस से अपील करने पर रहा. उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. आम्रपाली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. फैंस उनके इस संदेश को काजल राघवानी के आरोपों के बीच दिए गए जवाब के तौर पर देख रहे हैं.

फिलहाल निरहुआ और काजल राघवानी के बीच चल रही बयानबाजी के बीच आम्रपाली दुबे ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय लोगों से प्यार और सम्मान की भाषा इस्तेमाल करने की अपील की है. अब देखना होगा कि काजल राघवानी इस अपील पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं.

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के रिश्ते पर काजल राघवानी का खुलासा, लगाए आरोप