Mock Parliament में गरजे तेजस्वी यादव के सांसद अभय कुशवाहा: 'वोट चोरी' और मतदाता सूची में धांधली पर बोला तीखा हमला

मॉक पार्लियामेंट में तेजस्वी यादव के सांसद अभय कुशवाहा ने मतदाता सूची से नाम काटने और 'वोट चोरी' के मुद्दे पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

NewsTak
Google CTA

मॉक पार्लियामेंट के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद अभय कुशवाहा ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और नागरिकों के मताधिकार पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार से जुड़े एसआईआर (SIR) और वोटर लिस्ट से नाम काटने के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया. सांसद ने दो टूक अंदाज में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष पूरी मजबूती से एक साथ खड़ा है.

Read more!

'वोट चोर गद्दी छोड़' नारा और वोटर अधिकार यात्रा का जिक्र

सांसद अभय कुशवाहा ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि जब बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसका कड़ा विरोध किया था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के सासाराम और औरंगाबाद से 'वोटर अधिकार यात्रा' का आगाज हुआ. इस यात्रा के दौरान जनता का भारी समर्थन मिला और औरंगाबाद की धरती से 'वोट चोर गद्दी छोड़' का ऐतिहासिक नारा पूरे देश में गूंजा.

47 लाख नाम काटने का लगाया गंभीर आरोप

अभय कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अंतिम समय में लगभग 47 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए. वहीं, पूरे देश में यह आंकड़ा 13 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बताया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आम जनता को अपनी नागरिकता और पहचान का सर्टिफिकेट बार-बार क्यों देना पड़ रहा है?

चुनाव आयोग पर तीखा हमला

सांसद ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को वोट के अधिकार से वंचित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है. उन्होंने मांग उठाई कि इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. अंत में उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट होकर हर मोर्चे पर संघर्ष करेगा.

सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव: मशरक में पुजारी की सिर में गोली मारकर हत्या, ईंट के ढेर के पास पड़ा मिला शव