छठ पर शारदा सिन्हा को लेकर अफवाहों के बीच बेटे ने दिया ये अपडेट, PM मोदी ने भी किया फोन

अंशुमान सिन्हा को पीएम मोदी ने फोन पर उनकी मां शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस बात की जानकारी अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी. 

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.

आशीष अभिनव

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर आया ताजा अपडेट.

point

पीएम मोदी ने भी उनके बेटे को फोन कर स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी.

यूपी-बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पर्व के हर्षोल्लास के बीच एक बुरी खबर ने छठ गीत प्रेमियों को झकझोर दिया. जानी-मानी बॉलीवुड सिंगर और लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी बुरी खबर वायरल हो गई. जहां-तहां शारदा सिन्हा के फैन्स निराश हो गए. इसी बीच शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनका हेल्थ अपडेट दिया और फैन्स से अपील भी की. 

Read more!

इधर अंशुमान सिन्हा को पीएम मोदी ने फोन पर उनकी मां शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस बात की जानकारी अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी. 

अंशुमान सिन्हा ने कहा- '1 घंटे के भीतर 100 से भी फोन आ चुके हैं. लगातार फोन बज रहा है. लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं. अभी शारदा जी वेंटिलेशन पर हैं. मैं खुद अभी उनसे मिलकर आया हूं. वो अभी फाइट कर रही हैं. उनके वाइटल्स बहुत ऊपर नीचे हो रहे हैं....' 

यहां वीडियो में देखिए अंशुमान सिन्हा ने और क्या कहा?
 

यह भी पढ़ें: 

Bihar: एम्स में एडमिट शारदा सिन्हा ने छठ पर्व पर श्रोताओं का रखा ध्यान, अस्पताल से जारी किया ये Song
 

    follow google news