"मैं मां बनना चाहती हूं..." भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे का बड़ा फैसला, हैरान रह गया परिवार!

हर्षिता सिंह

• 10:20 AM • 29 Jul 2026

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे का नया वीडियो वायरल! JioHotstar के शो 'भोजपुरी बवाल' में अभिनेत्री ने लिया जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला। पिता और बहन का रिएक्शन उड़ा देगा होश!

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वाली आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी फिल्मों और निरहुआ संग जोड़ी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार आम्रपाली ने एक ऐसा फैसला ले लिया है. जिसकी गूंज पूरे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें आम्रपाली अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा करती दिख रही हैं, जिसने उनके फैंस से लेकर घर-परिवार तक के होश उड़ा दिए हैं.

Read more!

यह पूरा ड्रामा और इमोशन JioHotstar के अपकमिंग रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का है, जिसका एक नया क्लिप दर्शकों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है.

"मुझे नहीं पता नतीजा क्या होगा... पर मुझे यह करना है"

वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे पहले मंदिर में भगवान के दर्शन करती हैं और आशीर्वाद लेती हैं. इसके बाद जब वह अपने परिवार के बीच बैठती हैं, तो उनके चेहरे पर एक गंभीर भाव होता है.

आंखों में थोड़ी झिझक लेकिन आवाज में अडिग फैसला लिए आम्रपाली भावुक होकर कहती हैं 

"मुझे नहीं पता कि मेरे इस फैसले का क्या नतीजा होगा... मेरा परिवार कैसे रिएक्ट करेगा या मेरे फैंस क्या सोचेंगे, लेकिन मुझे यह करना ही है। मैं मां बनना चाहती हूं

पिता के उड़े होश, बहन ने पूछा- 'क्या तुम श्योर हो?'

जैसे ही 'मां बनने' का यह शब्द आम्रपाली के मुंह से निकला, वहां मौजूद उनके पूरे परिवार के पांव तले जमीन खिसक गई.

बेटी की यह बात सुनकर पिता पूरी तरह स्तब्ध रह गए और बगल में बैठे शख्स से हैरानी में पूछने लगे "क्या बोल रही हो? वह क्या कह रही है?" वहीं पास में बैठी उनकी बहन के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें आ गईं. बहन ने फौरन आम्रपाली की तरफ देखा और सवाल दागा "क्या तुम अपने इस फैसले को लेकर पूरी तरह निश्चित (Sure) हो?"

इस पर बिना एक पल की देरी किए और बिना किसी झिझक के आम्रपाली ने सीधे शब्दों में कहा "मैं इस बारे में बिल्कुल पक्की हूं"

'भोजपुरी बवाल' में दिखेगा भावनाओं का बवंडर!

आम्रपाली के इस एक बयान ने पूरे घर के माहौल को भावुक और गंभीर बना दिया. फैंस अब यह सोच-सोचकर परेशान हैं कि बिना शादी के या फिर करियर के इस मुकाम पर आम्रपाली के इस अचानक फैसले के पीछे की असली कहानी क्या है?

प्रोमो से साफ है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर आने वाला शो 'भोजपुरी बवाल' सिर्फ गानों और डांस का मसाला नहीं, बल्कि भोजपुरी सितारों के जीवन के ऐसे अनसुने पन्नों, रिश्तों और फैसलों का गवाह बनेगा जो आज तक पर्दे के पीछे छुपे थे. फिलहाल, दर्शक बेताबी से शो के ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस सस्पेंस से पर्दा उठ सके