Anant Singh Daughter Wedding: शिवांगी सिंह की हल्दी की तैयारी पूरी, बारिश थमते ही सज गया स्टेज, आज होगा रंगारंग कार्यक्रम

Anant Singh की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मोकामा में हल्दी की तैयारियां पूरी. बारिश थमने के बाद सजा स्टेज, आज होगा हल्दी समारोह और रंगारंग कार्यक्रम.

NewsTak
Google CTA

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को लेकर परिवार की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही हैं. तिलक का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है और अब आज हल्दी की रस्म होनी है. शादी समारोह पर न सिर्फ बिहार बल्कि देशभर के लोगों की नजरें टिकी हैं.

Read more!

दरअसल, पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने शादी की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. लोगों के मन में सवाल था कि अगर बारिश जारी रही तो भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कैसे होगा. हालांकि, सोमवार सुबह से बारिश थमी हुई है और कुछ देर के लिए धूप भी खिली. मौसम में आए इस बदलाव के बाद आयोजन की तैयारियों में तेजी आ गई है.

हल्दी के लिए सजकर तैयार हुआ स्टेज

शिवांगी सिंह की हल्दी रस्म के लिए विशेष स्टेज तैयार किया गया है. खाने-पीने से लेकर मेहमानों के स्वागत तक की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और हल्दी समारोह को खास बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का भी इंतजाम किया गया है. बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में हल्दी की रस्म शुरू हो जाएगी.


अनंत सिंह और उनके बेटे संभाल रहे तैयारी की जिम्मेदारी

शादी समारोह को सफल बनाने के लिए अनंत सिंह खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. उनके तीनों बेटे और पूरी टीम अलग-अलग व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटी है. आयोजन स्थल पर लगातार घूमकर खाने-पीने, मेहमानों के इंतजाम और कार्यक्रम से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है. 25 नवंबर को होने वाली शिवांगी सिंह की शादी से पहले हल्दी का यह कार्यक्रम परिवार के लिए बेहद खास है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि मौसम कैसा रहता है और शादी के बाकी कार्यक्रम किस तरह संपन्न होते हैं.

Bihar MLC Oath Ceremony: बिहार विधान परिषद के 8 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, CM सम्राट और तेजस्वी यादव रहे मौजूद