ससुराल पहुंचीं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, शादी के बाद कब जाएंगी अमेरिका? ससुर कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने किया बड़ा खुलासा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह शादी के बाद अपने ससुराल बिहटा के कृष्णानगर पहुंच चुकी हैं. उनके अमेरिका जाने और दो जगह होने वाली रिसेप्शन पार्टी को लेकर ससुर रणविजय कुमार सिंह ने पूरी योजना साझा की है.

NewsTak
Google CTA

बिहार की सबसे चर्चित शाही शादियों में शुमार मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह का विवाह धूमधाम से संपन्न हो चुका है. विवाह के बाद शिवांगी दुल्हन बनकर अपने ससुराल बिहटा के कृष्णानगर पहुंच चुकी हैं. देश-विदेश तक सुर्खियां बटोरने वाली इस शादी के बाद अब लोगों के मन में यह उत्सुकता है कि आखिर नई नवेली दुल्हन शिवांगी अमेरिका कब रवाना होंगी? क्या वे शादी के तुरंत बाद विदेश चली जाएंगी या कुछ समय अपने परिवार के बीच बिताएंगी? इस सवाल पर खुद शिवांगी के ससुर और कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने स्थिति स्पष्ट कर दी है.

Read more!

दो जगह होगी रिसेप्शन पार्टी, परिवार संग समय बिताएंगी बहू

शिवांगी के अमेरिका जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उनके ससुर रणविजय कुमार सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है और फिलहाल बहू अपने पति के साथ बिहटा के कृष्णानगर में मौजूद है. उन्होंने बताया कि उनका परिवार अहमदाबाद में सेटल है, जबकि वे स्वयं दिल्ली में पदस्थापित हैं, ऐसे में अभी दो जगहों पर भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जानी है.

रणविजय कुमार सिंह ने आगे कहा कि उनके बच्चे अमेरिका में सेटल हैं, लेकिन दोनों परिवार मिल-बैठकर ही यह तय करेंगे कि शिवांगी कब अमेरिका जाएंगी. उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि जब वे अमेरिका जाते हैं तो महसूस करते हैं कि वहां पारिवारिक बॉन्डिंग भारत जैसी नहीं है, इसलिए वे चाहते हैं कि बहू कुछ दिन अपने पति और परिवार के साथ भारत में रहे और इसके बाद ही अमेरिका जाए.

अनंत सिंह के आत्मसमर्पण से जुड़े सवाल पर ससुर ने साधी चुप्पी

शादी के बाद एक तरफ जहां रिसेप्शन की तैयारियों और शिवांगी की विदेश यात्रा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं दूसरी तरफ मोकामा विधायक अनंत सिंह को कोर्ट के आदेश पर आत्मसमर्पण भी करना है. जब इस कानूनी मामले को लेकर उनके समधी रणविजय कुमार सिंह से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि वे बिहार से बाहर रहते हैं और उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए इस मुद्दे पर उनका 'नो कमेंट' है. फिलहाल शिवांगी की शादी संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें होने वाले रिसेप्शन समारोह और उनके अमेरिका रवाना होने की तारीख पर टिकी हुई हैं.

असिस्टेंट प्रोफेसर पद से डॉ. अशोक चौधरी का इस्तीफा, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेजा त्यागपत्र