अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का कार्ड आया सामने, जानिए कब होगी हल्दी और मेहंदी

शुभम लाल

11 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 11 2026 10:47 AM)

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को पटना जिले के बिहटा में ऋषिकेश कुमार के साथ होगी. लेकिन शादी के कार्यक्रम 20 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगे. शिवांगी की शादी का कार्ड सामने आ गया है जिसके मुताबिक शादी के रस्मों की शुरुआत तिलक से होगी और फिर हल्दी, मेहंदी, संगीत और सात फेरे होंगे.

shivangi wedding
shivangi wedding
Google CTA

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आ गया है जिससे विवाह के सभी कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल पता चल गया है.

Read more!

शिवांगी की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर के रहने वाले ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ होने वाली है. दोनों की शादी की तारीख 25 नवंबर 2026 तय की गई है. लेकिन उससे पहले शादी के दूसरे कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे.

शादी के कार्ड के मुताबिक, अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी अपने पैतृक आवास ग्राम-नदावां, बाढ़ (जिला-पटना) से कर रहे हैं. शादी के फंक्शन 20 नवंबर 2026 से ही शुरू हो जाएंगे.

20 नवंबर को तिलत, फिर हल्दी-मेहंदी-शादी

20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को शुभ फलदान और तिलक का कार्यक्रम होगा. इसके बाद 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को शिवांगी की हल्दी की रस्म होगी. 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन होगा. वहीं 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को शिवांगी सात फेरे लेंगी. इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का शुभ उपनयन (जनेऊ) संस्कार भी होगा.

इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर अनंत सिंह के परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. शादी समारोह को बेहद भव्य बनाने के लिए विदेश से खास फूल मंगवाए जा रहे हैं. इसके साथ ही मेहमानों के स्वागत और मांगलिक कार्यों के लिए कई बीघे जमीन में आलीशान पंडाल तैयार किए जा रहे हैं.

दामाद और बेटे के लिए करोड़ों का गिफ्ट

अनंत सिंह बेटी की शादी और बेटे के जनेऊ संस्कार को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी के मौके पर अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को तोहफे के रूप में 3 करोड़ रुपये की 'लैंड रोवर डिफेंडर' कार गिफ्ट करेंगे. इसके साथ ही, वो अपने छोटे बेटे अभिनव को जनेऊ संस्कार के मौके पर करोड़ों की BMW कार गिफ्ट करेंगे.