बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात शराबबंदी पर रख दी ये बड़ी मांग!

Anant Singh meets Samrat Choudhary: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के विकास के लिए बड़ा अस्पताल बनाने की मांग की. इस दौरान उन्होंने शराबबंदी कानून खत्म करने की भी बात कही और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. जानिए इस मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर हुई बातचीत.

Bihar Politics Update
अनंत सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात.

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

follow google news

Bihar Politics: बिहार की राजनीति के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है. जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की मुख्यमंत्री से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग रखी है. अनंत सिंह ने इस मुलाकात के बाद अपने बेटे की राजनीतिक एंट्री से लेकर शराबबंदी तक अपनी बात रखी है. आइए विस्तार से जानते हैं अनंत सिंह और सम्राट चौधरी के मुलाकात की पूरी कहानी.

Read more!

मोकामा के लिए मांगा आधुनिक अस्पताल

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी और उनसे मोकामा में एक बेहतरीन अस्पताल बनाने का आग्रह किया. अनंत सिंह ने कहा, 'मोकामा क्षेत्र के लिए हमने हॉस्पिटल की मांग की है. लोगों को इलाज के लिए पटना आना पड़ता है, जिससे गाड़ी-घोड़ा और पैसे का काफी नुकसान होता है. मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि वे अस्पताल बनवा देंगे.' 

चुनाव लड़ने और बेटों की राजनीति पर बोले 'छोटे सरकार'

अनंत सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह उनका अंतिम समय है और वे चाहते हैं कि उनके जाने से पहले क्षेत्र में विकास के कार्य हो जाएं. वहीं, राजनीति में अपने बेटों की एंट्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत की चर्चा पर उन्होंने कहा कि जनता चाहती थी कि निशांत जिम्मेदारी संभालें, लेकिन वे अभी सीखना चाहते हैं. अपने बेटों के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे बेटे की राजनीति में एंट्री होगी.

तेजस्वी यादव पर हमला, शराबबंदी पर दी राय

तेजस्वी यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव का नाम लेना बेकार है. वे सिर्फ लालू जी के बेटे हैं, इसलिए लोग उन्हें जानते हैं, उनमें कोई और विशेषता नहीं है.'

वहीं, बिहार में शराबबंदी कानून पर अपनी बेबाक राय देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अब शराबबंदी खत्म होनी चाहिए और शराब चालू होनी चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि शराबबंदी के बावजूद लोग छुपकर पी रहे हैं और गलत चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है.

नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना

सम्राट चौधरी की सरकार का समर्थन करते हुए भी अनंत सिंह ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों (सड़क, बिजली) की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने ही बिहार को संवारा है और वे चाहते थे कि नई व्यवस्था में भी विकास की गति बनी रहे.

यहां देखें वीडियो

बिहार में 'सम्राट सरकार' का खाका तैयार! कैबिनेट से कौन होगा आउट और किसे मिलेगा मौका, जानें इन-आउट का पूरा गणित

    follow google news