'अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे क्या...', सोनू गैंग ने मोकामा विधायक को दिया चैलेंज, समर्थक को कही आपत्तिजनक बातें!

Anant Singh news: मोकामा विधायक अनंत सिंह को सोनू-मोनू गैंग ने खुली चुनौती दी है. वायरल वीडियो में सोनू सिंह ने अनंत सिंह के समर्थक को जान से मारने की धमकी दी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. जानिए पूरा मामला और वीडियो में क्या-क्या कहा गया.

Anant Singh news
सोनू सिंह ने अनंत सिंह को दिया चैलेंज

मो कमाल उद्दीन

follow google news

बिहार की राजनीति में एक नाम जो हमेशा सुर्खियों में बना रहता है, वो है मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का. अनंत सिंह अपने अंदाज के कारण हमेशा चर्चा का विषय बने रहते है, लेकिन अभी जिस बात को लेकर चर्चा हो रही है वो कुछ और ही है. बाहुबली विधायक को एक बार फिर सोनू-मोनू गैंग ने चैलेंज किया है. सोनू सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अनंत सिंह के समर्थक को जान से मारने की धमकी दे रहा है और साथ ही उसे गाली देते हुए यह भी कह रहा है कि 'अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे क्या?'. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

दरअसल एक वीडियो सामने आया है जो कि वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग है. इस कॉल में सोनू सिंह अपने एक दोस्त के साथ अनंत सिंह के समर्थक जिसका नाम शिवरतन कुमार को धमकी दे रहा है. वीडियो की शुरुआत से ही सोनू सिंह शिवरतन को लगातार गालियां दे रहा है और बात-बात पर उसे गलत ठहरा है. इसके अलावा वह बाहुबली विधायक को भी चैलेंज कर रहा है.

वीडियो में क्या-कुछ?

वीडियो में शिवरतन सोनू सिंह पर 38 हजार रुपए के बकाया का आरोप लगाता है, तो वह भद्दी-भद्दी गालियां देने लगता है. फिर सोनू सिंह भड़क जाता है और पूछता है कि वह कहां है, ताकि उससे आकर मिल सकें. सोनू आगे शिवरतन को गाली देते हुए कहता है कि जितना सोना दिया था, उतनी चांदी तुमको दे दिए है और बहुत से बहुत 1000-1500 रुपए बाकी होंगे. फिर शिवरतन इस बात पर कहता है कि भागलपुर जाने के दौरन उसने 10 बोतल शराब भी दी थी, तो इतना कम पैसा बकाया कैसे हो सकता है. फिर शिवरतन कहता है कि अगर वह पैसे नहीं भी देगा तो कोई बात नहीं, वह संतोष कर लेगा.

मूंछ पर ताव देने से भड़का

वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान सोनू लगातार भद्दी गालियां दे रहा है. इसी बीच जब शिवरतन अपने मूंछ पर ताव देता है तो सोनू आपत्तिजनक शब्द कहते हुए उसे हाथ हटाने को कहता है. फिर सोनू जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि, तुम्हारा जो मूंछ वाला आया था, उसको तो हम भगा दिए. अगर तुम मिल जाएगा तो तुमको काट ही देंगे और तुम्हारा हड्डी भी किसी को नहीं मिलेगा.

'अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे क्या...'

वीडियो कॉल के दौरान ही सोनू शिवरतन उसे धमकी देता है कि पिछली बार तुमको ऐसे ही छोड़ दिए थे ना. इस बार मिलो फिर तुम्हारा दोनों हाथ-पैर तोड़ देंगे. सोनू अनंत सिंह का नाम लेकर शिवरतन पर मुखबरी का आरोप भी लगाता है. वो कहता है कि अनंत सिंह के घर पर रहकर तुम ही ने बताया था कि मोनू घर पर अकेले है. वो आए तो थे लेकिन क्या हुआ. अनंत सिंह कुछ बिगाड़ लेंगे क्या, सब को पता है कि वहां से किसको भागना पड़ा था. इसके अलावा सोनू कहता है कि तुमने जो गद्दारी की है वह सब लिस्ट में दर्ज है.

सोनू-मोनू गैंग से अनंत सिंह की पुरानी दुश्मनी 

अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग की दुश्मनी की कहानी काफी पुरानी है. इससे पहले 22 जनवरी 2025 को दोनों पक्षों के बीच गोलियां चली थी. दरअसल मोकामा के पचमहला गांव में मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू ने ताला लगा दिया था. मुकेश पर पैसों का गबन का मामला था. घर पर ताला लगने के बाद वह अनंत सिंह से मदद मांगने पहुंचा और बाहुबली विधायक ने मुकेश सिंह के घर का ताला तोड़ दिया था. 

लेकिन जब अनंत सिंह सोनू-मोनू से बातचीत करने के लिए गए तो वहां गोलियां चली. 23 जनवरी को भी वहां फिर से गोलियां चली जिसके बाद अनंत सिंह ने खुद पचमहला थाने में सरेंडर कर दिया था. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 6 अगस्त को सशर्त जमानत दे दी थी.

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव मामले में पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

    follow google news