देशभर से लेकर बिहार के कोने-कोने में छात्रों का गुस्सा सुलग रहा है . जंतर-मंतर से लेकर सड़कों तक जब लाठियां चटकीं, तो राजनीति के सूरमाओं के भी बयान आने शुरू हो गए। लेकिन इस बीच सबसे बेबाक और धमाकेदार एंट्री हुई है बाहुबली और जेडीयू विधायक अनंत सिंह यानी 'छोटे सरकार' की .
ADVERTISEMENT
छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज और धक्का-मुक्की को लेकर अनंत सिंह ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सत्ता और विपक्ष—दोनों के खेमे में खलबली मचा दी है .
"लड़की को मारा... वो बहुत गलत हुआ" - अनंत सिंह का सीधा वार
बिहार विधानसभा परिसर में मीडिया से मुखातिब होते हुए जब अनंत सिंह से छात्रों के आंदोलन और दिल्ली में हुए हंगामे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कड़ा रुख अपनाया
अनंत सिंह ने साफ-साफ कहा
"छात्रों के ऊपर जो लाठीचार्ज हुआ है, वो लड़की को जैसे मारा है... वो बहुत गलती हुआ है! कोई पागल हुआ है तो कम में हुआ है कि वो खराब काम किया. इस तरीके से घेरकर मारना नहीं चाहिए था। दिल्ली में जो हुआ, बिल्कुल अच्छा नहीं हुआ.
'छोटे सरकार' का यह रुख बता रहा है कि छात्रों पर हुए बल प्रयोग से वे बेहद आहत हैं. उन्होंने साफ शब्दों में संदेश दे दिया कि पढ़ने-लिखने वाले बच्चों और खास तौर पर बेटियों पर लाठी बरसाना किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता .
निशांत कुमार के फैन हुए अनंत सिंह, बोले- "बाप शेर तो बेटा भी शेर!"
बता दें की अनंत सिंह विधानसभा के मॉनसून सत्र में जहां एक्टिव दिखे तो वहीं अनंत सिंह ने छात्रों के हक में आवाज बुलंद करने के अलावा, बीते दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की खूब तारीफ की थी... निशांत कुमार की तारीफ करते हुए अनंत सिंह गद्गद हो गए।
अनंत सिंह ने ठेठ बिहारी अंदाज में कहा:
"जैसे नीतीश जी काम कर रहे हैं, वैसे ही निशांत जी भी स्वास्थ्य विभाग में खूब बढ़िया काम कर रहे हैं. अरे! जब बाप कुछ है, तो बेटा भी तो कुछ निकलेगा ही ना ,हमने तो पहले ही कहा था कि निशांत जी बहुत बढ़िया करेंगे और वो कर रहे हैं.
"अब मेरा बेटा रहेगा निशांत के साथ..." - राजनीति से संन्यास का संकेत?
बात सिर्फ तारीफ तक ही सीमित नहीं रही, अनंत सिंह ने भविष्य की राजनीति का बड़ा ताना-बाना भी बुन डाला . उन्होंने ऐलानिया अंदाज में कहा कि जिस तरह उन्होंने जिंदगी भर नीतीश कुमार का साथ निभाया है, उसी तरह अब उनका बेटा भी निशांत कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा .
हमेशा अपने दबंग और बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह का यह रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां वे अपनी सरकार के प्रशासनिक रवैये पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नीतीश के उत्तराधिकारी के रूप में निशांत कुमार पर दांव खेलते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT


