बिहार की राजनीति में इस वक्त मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह काफी चर्चा में है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इस सरगर्मी के बीच अनंत सिंह का एक बयान खूब वायरल हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'नीतीश कुमार के साथ रहकर 9 हत्याएं करवाईं'. इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई थी. इसी बीच अब अनंत सिंह का नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने यू-टर्न ले लिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, उनकी बातों को उलटा समझा गया है जबकि लालू जी ने उनके 9 लोग मरवा दिए थे. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
अनंत सिंह ने पहले क्या कहा था?
दरअसल, MLC चुनाव में जब से अनंत सिंह ने जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार की बजाय जन सुराज उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है, तब से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. इधर अनंत सिंह कह रहे है कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत किया तो उधर नीरज कुमार अपनी बात रख रहे है. इसी बीच अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि, वे उस समय से नीतीश कुमार के साथ है जब उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी के लिए जितना मैंने त्याग दिया, उतना किसी ने नहीं दिया. इसी क्रम में अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ रहते हुए नौ हत्याएं करवाई थी.
अनंत सिंह बोले- 'मैं नीरज को बताया कि कितनी कुर्बानी दी है'
अनंत सिंह के 9 हत्याएं करवाने वाले बयान ने सियासी पारा जैसे ही गरमाया तो अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया है. अनंत सिंह ने कहा है कि, मैंने नीरज कुमार को जवाब दिया है कि मैंने कितनी कुर्बानी दी है. उन्होंने पुरानी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि, जब से मेरे भाई को टिकट दिया गया, तब से मैं नीतीश जी के साथ हूं. उस वक्त नीतीश जी और लालू जी एक साथ में थे. इसके बाद ही नीतीश जी से मेरी मुलाकात हुई थी. इसके बाद जब दोनों अलग हो गए तो नीतीश जी और लालू बाबू हमारे पास आए और तब से ही हम नीतीश जी के साथ है.
'लालू जी ने मेरे 9 लोग मरवा दिए'
अनंत सिंह ने आगे कहा कि, जब हम नीतीश कुमार के साथ हुए तो लालू जी ने मेरे 9 लोग मरवा दिए. उन्होंने बताया कि, जब हम नीतीश जी का समर्थन कर रहे थे, तब लालू जी ने हमको मीटिंग में जाने से मना कर दिया. लालू जी ने कहा कि हम बर्बाद कर देंगे तो इस पर मैंने कहा कि हम जाएंगे. इसके बाद ही मैंने नीतीश जी को चांदी के सिक्के से तौल दिया था और उसके 4 दिन बाद ही मेरे 9 लोग मारे गए और मुझे भी गोली लग गई. लालू जी के सरकार में सब हुआ है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, लोगों ने मेरी बात को उलटा समझ लिया है, बल्कि जब हम नीतीश जी के साथ हुए तो लालू जी ने मेरे 9 लोग मरवा दिए.
'नीरज ने क्या योगदान दिया?'- अनंत सिंह
अनंत सिंह ने आगे कहा कि, जो मेरे 9 लोग मारे गए है और मुझे गोली लगी, ये सब नीतीश जी के चलते ही हुआ है. आज नीरज योगदान की बात करता है तो उसने क्या योगदान दिया है. मैंने जैसे भी हुआ पार्टी के लिए मोकामा से 3 लाख वोट देते थे. मैंने पार्टी से एक रुपया नहीं लिए, फिर भी हमेशा मदद किया.
'नीतीश कुमार के साथ रहकर 9 हत्याएं करवाईं', अनंत सिंह के दावे से बिहार की सियासत में हलचल!
ADVERTISEMENT


