Anant Singh shapat grahan: बिहार की राजनीति में चर्चाओं में रहने वाले मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से विधायक पद की शपथ ले ली है. शपथ के बाद अब अनंत सिंह का नया वीडियो सामने आया है. इस पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. अनंत सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड पर बाेलते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है. कोर्ट से हमें न्याय की पूरी उम्मीद है. इस दौरान उन्हाेंने कहा कि विपक्षी लोग बेवजह हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT
आपको बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. इस मामले में अनंत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया था और तब से वे न्यायिक अभिरक्षा में हैं. उनकी तरफ से रिहाई के लिए सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था.
ADVERTISEMENT

