असिस्टेंट प्रोफेसर पद से डॉ. अशोक चौधरी का इस्तीफा, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेजा त्यागपत्र

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है. मंत्री और एमएलसी रहते हुए नियुक्ति तथा लियन की पात्रता को लेकर यह विवाद तूल पकड़ रहा था.

NewsTak
Google CTA

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भेज दिया है. मंत्री पद पर रहते हुए शिक्षक के पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस मामले में लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे.

Read more!

एएन कॉलेज में हुई थी नियुक्ति, पद को लेकर उठे थे सवाल

डॉ. अशोक चौधरी की नियुक्ति पटना के एएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी. नियुक्ति के बाद उन्होंने कॉलेज में अपना योगदान भी दे दिया था. हालांकि, राज्य में मंत्री और विधान परिषद सदस्य (MLC) की जिम्मेदारी संभालते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई थीं तथा इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे थे.

लियन और अवैतनिक अवकाश को लेकर बना विवाद

इस पूरे प्रकरण का एक प्रमुख बिंदु लियन यानी अवकाश लेकर पद पर बने रहने की पात्रता से जुड़ा रहा. डॉ. अशोक चौधरी ने मंत्री और विधान परिषद सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अवैतनिक अवकाश का अनुरोध किया था. लेकिन उनके आवेदन और नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए, जिससे विवाद और अधिक बढ़ गया.

राजभवन और विश्वविद्यालय स्तर पर हुई थी चर्चा

डॉ. अशोक चौधरी की नियुक्ति और लियन की पात्रता के मुद्दे पर राजभवन ने भी सवाल उठाए थे. इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर भी इस विषय को लेकर चर्चा की गई. लगातार बढ़ते विवाद और उठते सवालों के बीच अब उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना त्यागपत्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को सौंप दिया है.

अनंत सिंह की बेटी शादी में हुई घुड़दौड़ का कौन बना विनर? थार गाड़ी किसे मिली, जानिए पूरा सच