बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट कवरेज में बिहार तक 'नंबर 1'! 31.2K कॉनकरेंट दर्शक के साथ राष्ट्रीय चैनलों को पछाड़ा

न्यूज तक डेस्क

• 04:59 PM • 05 Aug 2026

Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की कवरेज में बिहार Tak ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Ratingology के आंकड़ों के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को रिजल्ट कवरेज के दौरान बिहार Tak को 31.2K कॉनकरेंट दर्शक मिले, जिससे उसने कई राष्ट्रीय न्यूज चैनलों को पीछे छोड़ दिया. जानिए पूरी रिपोर्ट और दर्शकों के भरोसे की यह बड़ी कहानी.

Bankipur By Election Result Coverage
Bankipur By Election Result Coverage
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर में हुए उपचुनाव में इस बार सारे देश की नजर थी. इसके पीछे की वजह थी प्रशांत किशोर का चुनावी मैदान में उतरकर बीजेपी को सीधा टक्कर देना. 1995 से लगातार ये सीट बीजेपी का अभेद किला बना हुआ था. इस उपचुनाव की हर खबर को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध बिहार Tak चैनल ने इसके चुनावी परिणाम के कवरेज में भी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उधर प्रशांत किशोर ने बीजेपी के इस अभेद्य किले को भेद दिया और इधर अधिकांश दर्शकों ने इस अभूतपूर्व घटनाक्रम के महाकवरेज को बिहार Tak पर देखा. बिहार तक के जरिए दर्शकों तक बांकीपुर चुनाव परिणाम का हर सटीक अपडेट ही नहीं पहुंच रहा था बल्कि इससे जुड़ी इनसाइड स्टोरी, बयानबाजियां और परिणाम के पीछे का चुनावी विश्लेषण भी पहुंच रहा था. इसलिए दर्शकों के प्यार ने  बिहार Tak को पहले पायदान पर पहुंचा दिया.

Read more!

कॉनकरेंट व्यूअरशिप का डेटा!

बांकीपुर उपचुनाव के कवरेज को लेकर Ratingology ने एक डेटा शेयर किया है, जो कि 3 अगस्त 2026 के सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक का है. इसके मुताबिक बिहार तक को 31.2 हजार कॉनकरेंट दर्शक लगातार देख रहे थे. यह News18 India (22.7K), ABP News (22.7K), TV9 Bharatvarsh (16.9K), India TV (14.9K), NDTV India (13.4K) और Republic Bharat (9.6K) जैसे राष्ट्रीय चैनलों से काफी आगे रहा.

बिहार तक की सटीक कवरेज!

इस डेटा के आधार पर बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के कवरेज में बिहार तक, बिहार का नंबर वन डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है. यह उपलब्धि बिहार के सबसे चर्चित राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक बांकीपुर उपचुनाव के दौरान बिहार तक की बढ़ती डिजिटल पहुंच, विश्वसनीय पत्रकारिता और दर्शकों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है. तेज, सटीक और व्यापक लाइव कवरेज, विशेषज्ञों से चर्चा और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर बिहार तक ने चुनाव रिजल्ट के दौरान दर्शकों को हर महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले और सबसे भरोसेमंद तरीके से दिया.

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

आपको बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार तक शुरुआत से ही लगातार कवरेज कर रहा था. चुनाव ऐलान होने से लेकर चुनाव परिणाम आने तक और उसके बाद भी बिहार तक हर उस पहलु को अपने यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के मदद दर्शकों तक पहुंचाया, जो कि काफी जरूरी थी. इसी कड़ी में, बांकीपुर उपचुनाव से पहले इंडिया टुडे ग्रुप के तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने प्रशांत किशोर ने खास बातचीत की थी. इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू को आप नीचे देख सकते हैं.