live blog active
लाइव

Bankipur By Election Result 2026 Live Updates: बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, कुछ देर बाद आएंगे पहले रुझान

न्यूज तक डेस्क

03 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 3 2026 8:31 AM)

Bankipur By Election Result 2026 Live Updates: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. भाजपा, जन सुराज और राजद के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए हर राउंड का रिजल्ट, बढ़त, जीत-हार और चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले...

Google CTA
Bankipur By Election Result
Bankipur By Election Result

Bankipur By Election Result 2026 Live Updates: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव का फैसला आज आने वाला है. 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अगले कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता में से किसे जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है. मतगणना पटना के एएन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी. इस लाइव ब्लॉग में आपको काउंटिंग से जुड़ा हर बड़ा अपडेट सबसे पहले मिलेगा...

Read more!
  • 08:31 AM • 03 Aug 2026

    बांकीपुर में मतगणना जारी, प्रशांत किशोर के चुनावी भविष्य पर सबकी नजर

    बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पहला रुझान आपको जल्द ही मिलेगा और अब कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में जनता ने किस पर भरोसा जताया है. खास नजर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर है, जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि वे भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं.

  • 08:11 AM • 03 Aug 2026

    बांकीपुर में काउंटिंग जारी, आज तय होगी किसके सिर सजेगा जीत का ताज

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज 25 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. हालांकि मुकाबले की सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच है. मतगणना के लिए केंद्र पर 16 टेबल लगाई गई हैं और हर टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है. पूरे चुनाव की गिनती 31 राउंड में पूरी होगी. 

  • 07:39 AM • 03 Aug 2026

    Bankipur Bypoll Result LIVE Updates: शुरूआती रूझान जल्द

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. बस कुछ देर बात से शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे.

  • 07:37 AM • 03 Aug 2026

    Bankipur Bypoll Result LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

    पटना के एएन कॉलेज स्थित कला भवन में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इस चुनाव में मैदान में उतरे 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज वोटों की गिनती के साथ होगा.

  • 07:14 AM • 03 Aug 2026

    Bankipur By Election Result: कब आएगा नतीजा?

    31 राउंड में होगी मतगणना, दोपहर के बाद तक साफ हो सकती है तस्वीर

  • 04:25 PM • 02 Aug 2026

    Bankipur Counting LIVE: मतगणना हुई शुरू

    काउंटिंग सेंटर के बाहर गहमागहमी है. इसी बीच खबर आ रही है कि मतगणना शुरू हो गई है. बता दें बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 2.90 लाख मतदाता हैं. इनमें से 99 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट डाला, जबकि लगभग 65.70 फीसदी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे. कम मतदान के कारण चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता और बढ़ गई है.

  • 06:00 AM • 03 Aug 2026

    एएन कॉलेज में होगी मतगणना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में होगी. जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. केंद्रीय अर्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.