बिहार के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के दौरान सामने आ रहे रुझानों और नतीजों को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पटना में हमारे संवाददाता रोहित सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी मतगणना के दो से तीन राउंड की गिनती बाकी है और अंतिम नतीजे पूरी तरह स्पष्ट होने तक थोड़ा इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बांकीपुर तो केवल एक शुरुआत है, अभी पूरा बिहार बाकी है.
ADVERTISEMENT
सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर जनमत संग्रह
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर आ रहे रुझानों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर जनता का फैसला बताया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह चुनाव बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर एक जनमत संग्रह (रेफरेंडम) की तरह है. बिहार की जनता ने यह साफ कर दिया है कि वह सम्राट चौधरी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करती है.
बीजेपी के किले को लेकर कही यह बात
नितिन नबीन के प्रभाव वाली बांकीपुर सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. इस पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति में किसी का भी किला हमेशा के लिए नहीं होता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का 30 साल पुराना किला ध्वस्त होने में 30 दिन भी नहीं लगे.
हार की मुख्य वजह पर साधा निशाना
बीजेपी के प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने एक गलत चाल-चरित्र और आपराधिक प्रवृत्ति वाले चेहरे को बिहार की कमान सौंपी. उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग इस तरह के नेतृत्व को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और यही वजह है कि बांकीपुर की जनता ने यह जवाब दिया है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


