बेगूसराय में 17 सितंबर से लापता 5 साल के मासूम की लाश बरामद हुई है. बदमाशों ने बेरहमी से मासूम की हत्या कर दी. मासूम का शव को बांध किनारे फेंक दिया गया. मंगलवार दोपहर मासूम का शव क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण सड़क को जामकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष, तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है.
ADVERTISEMENT
खेलने गया मासूम वापस नहीं लौटा
पूरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के धनकोल गांव की है. बताया जाता है कि 17 सितंबर की दोपहर 5 साल का सुफियान खेलने निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने तेघड़ा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया जो बाद में अपहरण का मामला में तब्दील हो गया. पुलिस और परिजन लगातार मासूम की खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कोई आता पता नहीं चला. मंगलवार दोपहर में किसी ने बलान नदी के बांध किनारे उसका क्षत विक्षत शव देखा गया जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे के कपड़े से पहचान की गई.
कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव लौटा था परिवार
शव मिलने की सूचना मिलते हैं स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की सूचना पर एसपी डीएसपी और पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल डॉग स्क्वायड और एफ एस एल की टीएम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा है. मृतक की मां ने बताया कि सुफियान खेलने के लिए निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा लगातार खोजबीन की जा रही थी पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला उसकी किसी से कोई दुश्मनी और विवाद नहीं है वह पूरा परिवार दिल्ली में रहता है और 3 माह पहले ही गांव लौटा था और गांव में ही रह रहा था.
घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
इस मामले में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने कहा कि 17 सितंबर को सुफियान के लापता होने की सूचना मिली थी पुलिस कार्रवाई कर रही थी लेकिन इस बीच आज उसका शव बरामद किया गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.
ADVERTISEMENT


