सोशल मीडिया पर आए दिनों आपको अजब प्रेम की गजब कहानियां देखने को मिल ही जाती होगी. अक्सर प्यार में अंधा इंसान ना तो कोई रिश्ता देख पाता है और ना ही कोई सीमा, फिर कुछ ऐसा कर बैठता है कि हर जगह चर्चा होने लग जाती है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को छोड़कर भतीजे संग ब्याह रचा लिया था. लेकिन इस शादी के तीन साल बाद अब पति ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे की इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. आइए विस्तार से जानते है चाची-भतीजे की इस लव स्टोरी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह मामला बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां के रहने वाले पिंटू पासवान की साल 2016 में राखी देवी से शादी हुई थी. बताया जा रहा है शादी के कुछ दिनों तक सब-कुछ अच्छा रहा और परिवार राजी-खुशी रह रहा है. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते-गए, राखी और पिंटू के बीच रिश्ते खराब होने लगे. इसी बीच पिंटू के भतीजे रघुवंश से राखी की नजदीकियां बढ़ने लगी.
चाची संग भतीजे की हुई शादी
जानकारी के मुताबिक, दोनों का प्रेम-प्रसंग इस कदर बढ़ गया था कि दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए. अंत में परिवार भी थक गया और लगभग तीन साल पहले 2023 में राखी और रघुवंश की शादी हुई. शादी के बाद राखी ने अब तक तीन बच्चे भी जन्म दिए. हालांकि पिंटू इस बात से काफी नाराज रहता था कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़ भतीजे संग शादी कर ली है.
छत पर सोते समय मार दी गोली
राखी के इस तरह के बर्ताव के पिंटू काफी दुखी था और आरोप है कि इसी नाराजगी की वजह से उसने 28 अगस्त की रात को जब 26 साल की राखी देवी अपने दूसरे पति(भतीजे) रघुवंश पासवान और बच्चों के साथ छत पर सोई थी, तब रात के करीब 1 बजे गोली मार दी. आरोप यह भी है कि पिंटू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. गोली लगने के बाद रघुवंश ने राखी देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं इस मामले में राखी के दूसरे पति रघुवंश का कहना है कि रात में अचानक उसकी पत्नी छटपटाने लगी तब मैं उठा. मुझे नहीं पता है किसने और क्यों गोली मारी है.
चार लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी
मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी आनंद कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली. वहीं राखी देवी के भाई विजय पासवान ने पहले पति रघुवंश समेत 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है और मामले की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT


