बिहार के बेगूसराय जिले से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित होटल में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी, बेरहमी से मारपीट को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ADVERTISEMENT
धोखे से होटल ले जाकर कमरे में किया बंद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 27 सितंबर की सुबह की है. पीड़ित युवती अपने घर से निकली थी, तभी एक बाइक सवार युवक उसे होटल लेकर पहुंचा और वहां दूसरे युवक के हवाले कर दिया. आरोपी युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है. आरोपी रोहित युवती को होटल के कमरे में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद उसने युवती के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. युवती की बेरहमी से पिटाई की गई. पीड़िता बचने के लिए बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा. आरोप है की मारपीट के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने टेबल पर मोबाइल रखकर पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे वायरल कर दिया.
पुलिस महकमे में हड़कंप
घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाती रही. मामले की गंभीरता और अश्लील वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर नगर थाना में त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. 28 सितंबर की देर रात पीड़िता के बयान के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है.
पुलिस का बयान और कार्रवाई
मामले की पुष्टि करते हुए नगर थाना अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने बताया:
पीड़ित युवती के साथ होटल के कमरे में मारपीट और दुष्कर्म की घटना हुई है. घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
दिनदहाड़े शहर के मुख्य इलाके में स्थित होटल में हुई इस वारदात और उसका वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस प्रशासन अब आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने में जुटा हुआ है.
खगड़िया में ठेकुआ खाने से एक की मौत, 7 बच्चों समेत 8 अस्पताल में भर्ती
ADVERTISEMENT


