बेगूसराय में जगदीप पासवान हत्याकांड में पत्नी का असली चेहरा आया सामने, 5 बच्चों की मां विभा ने रिश्ते का गला क्यों घोंटा?

Begusarai murder case: बिहार के बेगूसराय में जगदीप पासवान हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है, जहां 11 अप्रैल से लापता युवक का शव बगीचे की टंकी से बरामद हुआ. जांच में पत्नी विभा देवी और उसके प्रेम-प्रसंग का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानिए कैसे 5 बच्चों की मां ने रिश्ते का गला घोंट दिया, हत्या की पूरी साजिश क्या थी और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया.

Begusarai murder case
बेगूसराय में प्रेम-प्रसंग में रोड़ बने रहे पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट!

सौरभ कुमार

follow google news

शादी एक ऐसा बंधन जिसमें बंधने के बाद लोग सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाते है. लेकिन ये सोचिए की जिससे आपकी शादी हो रही है अगर वहीं आपकी जान का दुश्मन बन जाए तो आप क्या ही करेंगे? कुछ ऐसी ही कहानी बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है. यहां 11 अप्रैल से लापता जगदीप पासवान की लाश थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर एक बगीचे की टंकी में मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. अब इस मामले में प्रेम-प्रसंग के बीच में रोड़ा बनने की कहानी सामने आई है. आइए विस्तार से जानते है इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मामला बेगूसराय जिले के पपरौर गांव से सामने आया है. यहां के रहने वाले जगदीप पासवान 11 अप्रैल को अचानक गायब हो गए थे. मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल की शाम को जगदीप को उसकी पत्नी विभा देवी ने फर्टिलाइजर कॉलोनी के बगीचे से जलावन लाने के लिए बुलाया था. उसके बाद वह वहां गया तो लेकिन उसके बाद अचानक से गायब हो गया. जब मृतक की मां ने अपने बहू विभा से इसके बारे में पूछताछ की तो उसने जगदीप के दिल्ली जाने की बात कही. लेकिन परिवार को यह बात कुछ सही नहीं लगा और उन्होंने बार-बार पूछा फिर भी विभा दिल्ली जाने की बात कहते रही. 

10 फीट गहरे टंकी में मिला शव

परिवार को विभा की हरकतों को देखकर अजीब लग रहा था. इसी बीच 19 अप्रैल की शाम जब गांव की महिलाएं जंगल में जलावन के लिए लकड़िया चुनने गई तो उन्हें बहुत ही अजीब बदबू आई. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला की बदबू पास के टंकी से आ रही है. फिर टंकी का ढक्कन हटाकर देखा गया तो उसमें एक लाश पड़ी थी. फिर लाश को बाहर निकाला गया और परिवार को इसकी सूचना दी गई.

लाश को देखकर भी नाटक करते रही विभा

मामले की हैरान करने वाली बात यह है कि विभा ने शव को देखकर भी पहचान से इनकार कर दिया. जगदीप की मां का कहना है कि शव को देखने के बाद भी विभा कहती रही कि जगदीप दिल्ली चला गया है, लेकिन उन्होंने कपड़े से अपने बेटे की पहचान की है. 

मां और चाचा ने बताई प्रेम-प्रसंग की पूरी कहानी

जगदीप के मां और चाचा ने इस मामले की असल कहानी बताई है. मृतक की मां का कहना है कि विभा देवी का पिछले 5 महीने से गांव के रहने वाले चंदन साह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसे लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. जगदीप बार-बार विभा को चंदन से दूर रहने की बात कहता था और इसकी वजह से कई बार झगड़ा भी हुआ. बताया जा रहा है कि इसी वजह से विभा ने प्रेमी चंदन के साथ मिलकर पहले जगदीप को जंगल में बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. शव का पहचान छिपाने के लिए उसने जगदीप के सिर पर ईट-लाठी से खूब मारा और फिर 10 फीट गहरे टंकी में शव को फेंक दिया. वहीं मृतक के चाचा ने भी प्रेम-प्रसंग की पुष्टि की है.

पुलिस गिरफ्त में विभा, चंदन फरार

मृतक जगदीप की मां की शिकायत पर पुलिस ने विभा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं प्रेमी चंदन साह फिलहाल फरार है. पुलिस विभा से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पूछताछ में सामने आया है कि विभा फर्टिलाइजर कॉलोनी में पुलिस कर्मियों के घर झाडू-पोंझा का काम करती थी, जबकि जगदीप पासवान ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. दोनों की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी और उनके पांच बच्चे भी हैं लेकिन इन सब पर 5 महीने का प्यार भारी पड़ गया.

इस संबंध में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बगीचे के टंकी से जगदीश पासवान का शव बरामद किया गया है. सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.

'शादी के बाद ठीक कर देंगे', दूल्हे की बात से भड़की दुल्हन, उतार फेंकी वरमाला! पूरा मामला क्या है?

    follow google news