मैथिली ठाकुर के नाम पर ठगी ऐंठे 2.40 लाख, पुलिस ने ऐसे दबोचा

सौरभ कुमार

• 12:04 PM • 18 Oct 2026

बेगूसराय में मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के नाम पर 2.40 लाख की ठगी करने वाले संतोष पोद्दार को पुलिस ने मधेपुरा से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में 50 लाख तक के फर्जीवाड़े का खुलासा. पढ़ें पूरी खबर.

NewsTak
Google CTA

लोक गायिका मैथिली ठाकुर के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर को बेगूसराय पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना अंतर्गत चंडिका स्थान में चल रहे एक जागरण कार्यक्रम के दौरान की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय शहर के पोखरिया मोहल्ला निवासी संतोष पोद्दार के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था.

Read more!

25 अगस्त को होना था मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम

नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पहसारा निवासी विभाकर कुमार सिंह ने 10 अगस्त 2024 को नावकोठी थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या 182/24) दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक, आरोपी संतोष कुमार ने 'बसेरा मंच' के माध्यम से पहसारा में 25 अगस्त 2024 को गायिका मैथिली ठाकुर का लाइव शो कराने का झांसा दिया था.

इस एवز में उसने अग्रिम राशि के रूप में विभाकर कुमार सिंह से 2 लाख 40 हजार रुपये ले लिए थे. हालांकि, बाद में कार्यक्रम रद्द हो गया, जिसके बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा. भारी दबाव बनाने पर उसने सिर्फ 30 हजार रुपये लौटाए, लेकिन शेष 2 लाख 10 हजार रुपये डकार गया.

पूछताछ में खुले ठगी के कई और राज

पुलिस ने आरोपी संतोष पोद्दार को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूछताछ के दौरान जो खुलासे हुए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं:

  • थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी से जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है.
  • बलिया के मनसेरपुर निवासी एक शिक्षक समेत अन्य लोगों से करीब 28 लाख रुपये की कथित ठगी की बात प्रकाश में आई है.
  • गिरफ्तार आरोपी ने खुद पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसका विभिन्न लोगों के साथ करीब 50 लाख रुपये के चेक बाउंस का मामला चल रहा है.

पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस ठग गिरोह के बाकी साथियों का भी पर्दाफाश किया जा सके.

'35 साल राज किया, फिर भी OBC के सिर्फ 9% युवा 12वीं पास', प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा - अब बदलेगी बिहार की राजनीति