बेगूसराय में 48 घंटे में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अंधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ताजा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां 19 सितंबर की दोपहर खेत में गाय चरा रही एक 16 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही संजय यादव बातचीत के बहाने पहुंचा और फिर उसका कपड़े से मुंह बांधकर बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग के द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमल लाया गया जहां से साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
घटना के बाद क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने नबालिग का मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया है और आरोपी को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है जहां उसका मेडिकल जांच किया जा रहा है. घटना स्थल पर एफ एस एल टीएम भी पहुंची है और साक्ष्य को एकत्रित किया है. इस मामले में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गाय चराने के दौरान नाबालिग से संजय यादव ने बातचीत के बहाने उसे खेत ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मेडिकल जांच कराया जा रहा है. जल्द इस मामले में चार्ज शीट दाखिल कर आरोपी को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने का काम किया जाएगा.
बखरी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना
वहीं दूसरी घटना 17 सितंबर को बखरी थाना क्षेत्र में हुई है हालांकि संकोच की वजह से 19 सितंबर को नाबालिग की मां ने बखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी 58 वर्षीय मनोज केसरी को गिरफ्तार कर लिया और उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नाबालिग का भी मेडिकल जांच कराया गया है. एफ एस एल की टीम ने जांच किया है बेगूसराय में जिस तरीके से महिलाओं को शिकार बनाया जा रहा है जिससे महिला सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है सितंबर माह में एक सप्ताह में तीन युवती की हत्या कर शव को फेंका गया जिसकी पहचान अब तक नहीं हुई है. वहीं अब लगातार दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि इस मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है लेकिन महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल जरूर खड़ा हो गया है.
ADVERTISEMENT


