'भोजपुरी अंदाज' में थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा युवक, सिर पर बांध गमछा...फिर बनाई रील, अब पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा!

न्यूज तक

• 05:28 PM • 21 Jun 2025

Begusarai Viral Thana Video: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक युवक थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाता दिखा रहा है. युवक की वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उस पर एक्शन लिया है और आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार है.

Begusarai Viral Thana Video
थानेदार की कुर्सी पर बनाया रील, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल (तस्वीर:बिहार तक)
Google CTA

Begusarai Viral Thana Video: बिहार में एक युवक को थाना परिसर में घुसकर रील बनाना महंगा पड़ गया. युवक का थानेदार की कुर्सी पर बैठने का ‘स्टाइल’ दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे.

Read more!

दरअसल, ये मामला बिहार के बेगूसराय का है. वीडियो में युवक थाने के चेंबर में कुर्सी पर बैठता है, पैर टेबल पर रखता है और सिर पर गमछा व माथे पर मराठा बांधकर ‘भोजपुरी अंदाज’ में रील बनाता है. यह दृश्य बिल्कुल किसी भोजपुरी फिल्म के ऑडिशन जैसा लगता है. लेकिन उसकी यह स्टाइल उसे भारी पड़ गई.

वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप

वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें युवक थाने में खुलेआम घूमते और शूट करते दिख रहा है. मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है. जैसे ही पुलिस के संज्ञान में वीडियो आया, कार्रवाई तुरंत शुरू हुई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

पहले से थाने आता था आरोपी

पता चला कि युवक अरविंद महतो का बेटा अभिषेक है, जो अक्सर थाने आता-जाता रहता था. जिस दिन वीडियो शूट हुआ, वह थाने में बिना किसी रोकटोक के घुस गया और मनमाने अंदाज में शॉर्ट वीडियो बनाकर चला गया.

गिरफ्तारी के साथ मिला हथियार

पुलिस ने देर रात छापेमारी कर अभिषेक को उसके खगड़िया निवासी साथी अभिषेक कुमार और दुर्गेश कुमार के साथ गिरफ्तार किया. अभिषेक कुमार के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है. पूछताछ में कई आपत्तिजनक गतिविधियों का खुलासा हुआ है.

पहले भी पिस्तौल के साथ पोस्ट कर चुका था तस्वीरें

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी हथियार के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुका है. उसका रील्स बनाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार उसने थाना परिसर को शूटिंग का लोकेशन बना डाला.

पुलिस पर उठे सवाल

अब सवाल यह उठ रहा है कि कोई युवक थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर रील कैसे बना सकता है? पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक चुपके से थानाध्यक्ष के चेंबर में घुसा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. जांच के बाद तीनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यहां देखें वायरल वीडियो:

ये भी पढ़ें: वंदेभारत के एक्जिक्यूटिव क्लास यात्री ने BJP विधायक राजीव सिंह से नहीं बदली सीट, उत्पातियों ने ट्रेन में घुसकर तोड़ी नाक