बिहार के बेगूसराय से इन दिनों काफी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार की सुबह एक बार फिर अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है और कई तरह के सवाल भी उठने लगे है. यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल प्लाजा और इनियार के बीच से सामने आई है. बुधवार की सुबह जब NH से राहगीर गुजर रहे थे तो उन्हें झाड़ियों से तेज दुर्गंध आई. दुर्गंध आने पर उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ और वो लोग एन एच से नीचे उतरकर झाड़ियों में देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था. धीरे-धीरे अज्ञात महिला के शव मिलने की खबर फैली, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
ADVERTISEMENT
सलवार-कमीज पहनी थी महिला, हाथ पर प्रीति नाम का टैटू
लाखो थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद और लाखो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थिति को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया और मौके पर मौजूद साक्ष्य जुटाए और बारीकी से निरीक्षण किया. मामले को लेकर सदर-वन DSP इमरान अहमद ने बताया है कि, लाखो थाना क्षेत्र के इनियार इलाके में NH-31 से करीब 20-30 फीट नीचे झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद हुआ. देखने से महिला की उम्र लगभग 28 से 30 साल के बीच लग रही है और उसने सलवार-कमीज पहनी हुई है.
उन्होंने आगे बताया कि, शव को देखने से 2-3 दिन पुराना लग रहा है क्योंकि उसमें कीड़े लग चुके है. इसके अलावा महिला की एक हाथ पर प्रीति नाम का टैटू है, वहीं दूसरे हाथ पर चोट का निशान है. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.
इन एंगलों से पुलिस कर रही जांच
फिलहाल तो पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत कब हुई थी और कैसे हई थी. इसके अलावा पुलिस हाल के ही दिनों में महिलाओं की गुमशुदगी की फाइलों की भी जांच कर रही है, ताकि महिला की सटीक पहचान हो सकें. पुलिस का कहना है कि महिला के हाथ पर मौजूद प्रीति नाम के टैटू और पहनावे के आधार पर सोशल मीडिया के माध्यम से जल्द ही उनकी पहचान कर ली जाएगी और मामले का खुलासा किया जाएगा.
8 दिन में मिली तीसरी लाश, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
आपको बता दें कि यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि बेगूसराय में पिछले 8 दिनों में यह तीसरा अज्ञात शव मिला है और सारी लाशें महिलाओं की है. 8 सितंबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर बांध के किनारे एक युवती का शव मिला था. फिर 15 सितंबर को वापस से तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली पंचायत के बांध किनारे एक लगभग 22 वर्षीय युवती का शव मिला था. अब इन तीनों ही मामलों में हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है. लगातार आ रहे इन मामलों ने अब पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है कि वह इन तीनों शवों की पहचान कर मामले का खुलासा करें.
जिसकी हत्या के केस में पति-ससुर समेत 8 लोग गए जेल, 12 साल बाद वही महिला जिंदा मिली
ADVERTISEMENT


