OTT प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' अपने मनोरंजन और टास्क से ज्यादा भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के आपसी विवादों को लेकर चर्चा का केंद्र बन गया है. शो में एक के बाद एक ऐसे निजी खुलासे और आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, जिसने इसे एंटरटेनमेंट शो से ज्यादा 'मोहल्ले की पंचायत' बना दिया है.हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस काजल राघवानी के बयानों और आरोपों ने भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गजों की पोल खोलकर रख दी है.
ADVERTISEMENT
'पवन सिंह ने जबरन किसिंग सीन का बनाया दबाव'
शो के दौरान काजल राघवानी ने पावरस्टार पवन सिंह पर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला आरोप लगाया. काजल ने दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बिना उनकी सहमति (कॉन्सेंट) के उन पर लिपलॉक/किसिंग सीन करने का दबाव बनाया गया था. काजल के मुताबिक, जब उन्होंने उस सीन को शूट करने से साफ इंकार कर दिया, तो पवन सिंह गुस्सा होकर फिल्म का सेट छोड़कर चले गए थे.
निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर भी बोला हमला
काजल राघवानी के आरोपों की आंच केवल पवन सिंह तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे पर भी अपना गुस्सा निकाला. काजल ने आरोप लगाया कि एक फिल्म के बड़े गाने में पहले उन्हें काम करना था और सब तय हो चुका था. लेकिन बाद में निरहुआ की वजह से उन्हें उस प्रोजेक्ट से रातों-रात हटा दिया गया और वह गाना आम्रपाली दुबे की झोली में डाल दिया गया.
'मानसिक दबाव से टूट गई थी, लेनी पड़ी थी थेरेपी'
अपने पुराने रिश्तों (खेसारी लाल यादव संग नाम जुड़ने) और लगातार हो रही ट्रोलिंग पर दर्द बयां करते हुए काजल राघवानी भावुक नजर आईं. उन्होंने बताया कि लगातार मिलने वाले धोखे, गंदे आरोपों और मेंटल प्रेशर के चलते वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं.हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि उन्हें मेंटल हेल्थ के लिए मनोचिकित्सक (साइकियाट्रिस्ट) का सहारा तक लेना पड़ा था.
ड्रामा से भरपूर, पर शो का फॉर्मेट बना सवाल
2 अगस्त से शुरू हुए इस शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे कई चर्चित चेहरे एक साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, शो में कलाकारों द्वारा एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ, टूटे रिश्तों और पुरानी शिकायतों के पिटारे खोलने से दर्शक अब काफी असहज नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि अगर भोजपुरी सिनेमा की अंदरूनी पोल ही खोलनी थी, तो किसी पॉडकास्ट या इंटरव्यू में चले जाते, शो में यह सब पकाना ठीक नहीं है.
यह भी पढ़े: '45 की उम्र में करेंगे तीसरी शादी!': पवन सिंह को लेकर राधे मां ने की भविष्यवाणी
ADVERTISEMENT


