Bihar Assembly Confidence Motion: 'इलेक्टेड CM को सिलेक्टेड ने हटाया'...तेजस्वी के बयान पर मचा हंगामा

Bihar Assembly Floor Test: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर दी है.

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Assembly Floor Test: बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज यानी 24 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस सत्र में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपना बहुमत साबित करना है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Read more!

उन्होंने कहा कि बीजेपी का भले ही पहला सीएम बना है, लेकिन पार्टी के इस फैसले से आरएसएस के लोग संतुष्ट नहीं हैं. उनका आरोप है कि पार्टी ने ओरिजनल बीजेपी के लोग जैसे गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, चाहे विजय सिन्हा इनलोगों को दरकिनार कर दिया है. 

बीजेपी ने नीतीश को कर दिया फिनिश

तेजस्वी ने सदन में जेडीयू के पुराने नारों की याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के वक्त जेडीयू कहती थी कि 2025 से 2030 तक फिर से नीतीश, लेकिन हमने तो ये बात पहले ही कह दिया था कि ये भारतीय जनता पार्टी वाले नीतीश कुमार को सीएम नहीं रहने देंगे. आज वही हुआ, बीजेपी ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया."

तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बीजेपी के अंदरूनी मतभेदों पर तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी भले ही सीएम बन गए हों लेकिन आरएसएस (RSS) के लोग इस फैसले से खुश नहीं हैं. 

इलेक्टेड को सिलेक्टेड ने हटाया

वहीं सदन में हंगामे के बीच तेजस्वी ने सम्राट चौधरी तंजात्मक तौर पर बधाई देते हुए कहा, 'हमें खुशी है कि सम्राट जी लालू प्रसाद यादव की पाठशाला से निकले हैं. लेकिन ये भी सच है कि एक 'इलेक्टेड' सीएम को 'सिलेक्टेड' सीएम ने हटा दिया.' उनके इस बयान पर सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और सदन में जमकर शोर-शराबा हुआ. 

हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मोर्चा संभाला. उन्होंने सदस्यों को टोकते हुए कहा कि सदन की बैठक विश्वासमत प्रस्ताव के लिए बुलाई गई है इसलिए सभी सदस्य शालीनता और मर्यादा का बनाए रखें.

सम्राट चौधरी को पगड़ी संभाल कर रखने को कहा

तेजस्वी यादव यही नहीं रुके उन्होंने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि 'पगड़ी संभाल कर रखिए, इस पर कई लोगों की नजर है.' उन्होंने बिहार की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अजूबा स्टेट बन गया है, जहां 20 साल से एक ही सरकार होने के बावजूद 5 साल में 5 सरकारें बन चुकी हैं. 

अब परिवारवाद का नहीं लगेगा आरोप 

इतना ही नहीं तेजस्वी ने ये भी कहा कि अब उन पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा, क्योंकि सम्राट चौधरी के पिता भी राजनीति में रहे हैं और सम्राट खुद उनके ही पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं. साथ ही उन्होंने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी व्यवस्थाओं को पूरी तरह चरमराया हुआ बताया. 

फिलहाल, सदन की कार्यवाही जारी है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नंबर गेम में कौन बाजी मारता है. 

 

    follow google news