लाइव

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE: पहले फेज में 64.46% फीसदी वोटिंग, सबसे कम शेखपुरा जिले में डाले गए वोट

Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 Voting LIVE update: बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 64.46% फीसदी मतदान हुआ है.

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

ललित यादव

follow google news

Bihar Election 2025 First Phase Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है. 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा वोटर कुल 1314 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे, जिनमें 122 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. 

Read more!

पहले चरण में 64.46% मतदान हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा 67.32% वोटिंग बेगूसराय जिले में हुई. वहीं, सबसे कम 52.36 % मतदान शेखपुरा जिले में रिकॉर्ड किया गया.

वहीं, अगर विधानसभा की बात करें तो इसमें मीनापुर में सबसे ज्यादा 73.29 % और दीघा विधानसभा में सबसे कम 39.10 % वोटर्स ने वोट डाले.

पहला चरण इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि नीतीश सरकार के लगभग आधे मंत्री इन्हीं सीटों से मैदान में हैं. इस फेज को NDA और INDIA गठबंधन दोनों के लिए ‘दिशा तय करने वाला मतदान’ कहा जा रहा है, क्योंकि मुकाबला लगभग हर सीट पर सीधा और कड़ा है.

मतदान की पल-पल की खबर जानने के लिए Live Blog से जुड़े रहिए...

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 08:36 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election 2025: पहले फेज में जबरदस्त वोटिंग, 64.46% टर्नआउट के साथ टूटा पुराना रिकॉर्ड

    Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण में राज्य के इतिहास की सबसे अधिक वोटिंग दर्ज की गई है. इस बार 64.46 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2000 में 62.50 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बना था.

    यहां देखें बिहार विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत (1952 - 2020)

    चुनाव का वर्ष मतदान प्रतिशत (%)
    1952 42.6
    1957 43.24
    1962 44.47
    1967 51.51
    1969 52.79
    1972 52.79
    1977 50.51
    1980 57.28
    1985 62.04
    1990 61.04
    1995 62.57
    2000 62.50
    2005 (अक्टूबर) 45.85
    2005 (फरवरी) 46.48
    2010 52.73
    2015 56.91
    2020 57.29
  • 08:00 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Chunav 2025: पहले फेज की वोटिंग के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

    Bihar Election 2025: बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि "पिछले 30 सालों में सबसे ज़्यादा मतदान होना बताता है कि बिहार में बदलाव आ रहा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है..."

  • 07:28 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण में 60.25% वोटिंग, दीघा विधानसभा में पड़े सबसे कम वोट

    Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 60.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इनमें सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत वोटिंग बेगूसराय जिले में हुई, जबकि सबसे कम 52.36 प्रतिशत मतदान शेखपुरा जिले में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अगर विधानसभा की बात करे तो इसमें मीनापुर में सबसे ज्यादा 73.29 प्रतिशत और दीघा विधानसभा में सबसे कम 39.10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले.

  • 05:37 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: बिहार में पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान

    Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान हो चुका है. इनमें सबसे ज्यादा बेगुसराय 67.32 और सबसे कम शेखपुरा 52.6 फीसदी मतदान हुआ है. 

  • 05:13 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: राजद के समर्थकों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

    Bihar Election Phase 1 Voting: राजद प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी है. बताया जा रहा है कि जंदाहा थाना क्षेत्र में बूथ नंबर 53 पर सुरक्षा कर्मियों ने राजद प्रत्याशी के बेटे के साथ बादशालूकी की जिसके आक्रोश में राजद समर्सकों ने पुलिस वालों पर पथराव किया है. हालांकि बवाल बढ़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और हालात को संभाल लिया गया है. 

  • 04:28 PM • 06 Nov 2025

    Breaking: विजय कुमार सिन्हा और आरजेडी एमएलसी अजय सिंह भिड़े

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: लखीसराय के नदियावां में आमने-सामने हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी एमएलसी. विजय सिन्हा ने कहा- दारू पीकर हंगामा करते हो. RJD MLC अजय सिंह बोले- तुम पूछने वाले कौन होते हो. विजय सिन्हा फिर बोले- ये राजद का एमएलसी है और बूथ पर जाकर दारू पीकर हंगामा कर रहा है. इसे चेक कराओ. इसपर अजय सिंह बोले- तुम्हारी जमानत जब्त हो गई है. विजय सिन्हा बोले- राजद के गुंडा को हम ठीक कर देंगे. तुम्हारे जैसे गुंडे बहुत देखे हैं. अजय सिंह बोले- चुनाव हार गए..बौखलाहट है. तुम्हारा गुंड कब्जा करना चाह रहे थे. हम होने नहीं दिए. ये सरकारी अमला लेकर चल रहे हैं. इनको राइट है? विजय सिन्हा बोले- इसका मुंह महक रहा है. 

     

  • 04:12 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE: DIG राकेश कुमार पहुंचे खुरियारी गांव, विजय सिन्हा ने बताई आपबीती

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: डीआईजी राकेश कुमार पहुंचे खुरियारी गांव. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सुनाई अपनी घटनाक्रम. डिप्टी सीएम सिन्हा एसपी पर जमकर बरसे. 
     
     

     

  • 04:08 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: मुझे फोर्स की जरूरत नहीं- विजय सिन्हा

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: विजय सिन्हा ने कहा उन्हें फोर्स की जरूरत नहीं है. वे राजद के समय ही से ही चुनाव लड़ रहे हैं. कार पर गोबर फेंकने और विरोध करने के बाद उन्होंने क्या कहा? देखिए...
     

     

  • 03:44 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election 2025: दोपहर 3 बजे तक

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: दोपहर 3 बजे तक 53.77 मतदान हो चुका है. सबसे ज्यादा बेगुसराय में 59.82 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे कम पटना में महज 48.69 फीसदी मतदान हुआ है. यहां देखें पूरी लिस्ट...

    बेगुसराय - 59.82
    भोजपुर- 50.07
    बक्सर-51.69
    दरभंगा-51.75
    गोपालगंज-58.17
    खगड़िया-54.77
    लखीसराय-57.39
    मधेपुरा-55.96
    मुंगेर-52.17
    मुजफ्फरपुर- 58.40
    नालंदा-52.32
    पटना-48.69
    सहरसा-55.22
    सारण-54.60
    समस्तीपुर-56.35
    शेखपुरा-49.37
    सीवान-50.93
    वैशाली-53.63

  • 03:10 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: विजय सिन्हा के गंभीर आरोप, लखीसराय में बूथ कैप्चर करने की कोशिश की गई

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: विजय सिन्हा के गंभीर आरोप- लखीसराय में बूथ कैप्चर करने की कोशिश हुई है. मेरे काफिले पर गोबर फेंका गया. आरजेडी के मानसिकता के लोग इस तरह का काम कर रहे हैं. 

     

  • 03:07 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: RJD समर्थकों ने विजय सिन्हा की कार को घेरा, चप्पलें फेंकी

    Bihar Election Phase 1 Voting: राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया. चप्पलें फेंकी, पथराव किया और "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए उन्हें खोरियारी गांव में प्रवेश करने से रोक दिया. विजय सिन्हा ने कहा-  यहां के SP कायर और कमजोर हैं. यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. 

  • 03:02 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार आर के मिश्रा का नगर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

    Bihar Election Phase 1 Voting: दरभंगा शहर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार आर के मिश्रा का नगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पर लगाया बड़ा आरोप. पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज हुए आरके मिश्रा, दरभंगा नगर थाने पर तकरीबन दो घंटे से बैठे. तत्काल थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की. मांग पूरी नही होने पर थाने से नहीं जाने की बात कही. दरभंगा शहर के बाजितपुर मुहल्ले में एक घर पर बीजेपी के पोस्टर लगे होने पर जब मिश्रा के साथ चल रहे व्यक्ति ने पोस्टर का बनाया वीडियो तो मुहल्ले के लोगो से हुआ विवाद. आरके मिश्रा ने तत्काल पुलिस से मांगी मदद. नगर थाना अध्यक्ष खुद मौके पर पहुंचे. नगर थाना अध्यक्ष ने थाने पर चलकर प्राथमिकी दर्ज कराने की कही बात. इसी बात से नाराज हुए आरके मिश्रा कहा कि थानेदार जहां होता है वही थाना  बन जाता है. 

  • 02:36 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: मुझे खुशी है कि इतना ज़्यादा मतदान हुआ- खेसारी लाल यादव

    छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार चुनाव पर कहा, "मुझे खुशी है कि इतना ज़्यादा मतदान हुआ. लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं। ईश्वर आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और रोज़गार प्रदान करे." 

     

  • 02:26 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: ये राजद के गुंडे हैं - विजय कुमार सिन्हा

    भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं. सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं... यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है... यदि किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे... ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है..." 

     

  • 01:33 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: RJD ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: RJD ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो जारी किया है. उनका आरोप है- ''मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 106, 107, 108 पर पुलिसकर्मी विभिन्न घरों में घुसकर बिना किसी उचित कारण के मतदाताओं को बेरहमी से पीट रहे हैं और धमका रहे हैं.

     

  • 01:21 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: भोजपुर जिले की स्वीप आईकन सौम्य आनंद ने क्या कहा?

    Bihar Election Phase 1 Voting: आरा के हरित मतदान केंद्र पर भोजपुर जिले की स्वीप आईकन यानी मतदान को प्रेरित करने वाली सौम्या आनंद ने कहा- मैं मतदान करके आ रही हूं और दादी को भी मतदान कराया है. पूरी फैमिली ने मतदान किया है. लोग बहुत जागरुक हैं. जो जिसके वादे से सहमत हैं वो वोट देंगे. हमारा श्लोगन है...पहले मतदान फिर जलपान. 

  • 01:08 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा में मतदानकर्मी हुआ बेहोश

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 331, उमवि नारायणपुर फकीराना में मतदान को मुर्छा आ गई. वे अचानक बेहाश हो गए. उन्हें एक बेड पर लिटाया गया. 

  • 12:44 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting: वोट देने पहुंचे चिराग पासवान ने किसके लिए कहा- उसने बदतमीज़ी की है

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: खगड़िया में वोट देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- "मैं यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करने आया हूं। मेरे छोटे भाई भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मैं अपना गठबंधन धर्म निभाने आया हूं, मैं पारिवारिक झगड़े में नहीं फंसना चाहता, खासकर उस व्यक्ति के लिए जो मेरे परिवार में सबसे छोटा है, लेकिन सबसे छोटा होने के बावजूद उसने सबसे बदतमीज़ी की है, जिस तरह से उसने मेरी मां के साथ व्यवहार किया... ऐसे में मुझे नहीं लगता कि मैं उसे कभी माफ कर पाऊंगा... राजनीति के लिए आज आप कुछ भी कहें लेकिन मुझे पता है कि अलौली की जनता मेरे पिता रामविलास पासवान की पीठ में छुरा घोंपने वालों को याद रखेगी, जनता इन सब बातों को ध्यान में रखकर वोट करेगी."
     

     

  • 12:07 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: BJP उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में राजद पर लगाया आरोप

    Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर हलसी में पोलिंग एजेंट को धमकाने का आरोप लगाया, कहा कि पार्टी में अभी भी "बूथ कैप्चरिंग मानसिकता" है. 
     

     

  • 12:05 PM • 06 Nov 2025

    Bihar Election Phase 1 Voting LIVE: परेव गांव में दलित टोला ने किया मतदान का बहिष्कार

    Bihar Election Phase 1 Voting: मनेर विधानसभा 187 के परेव गांव में  महादलित टोला के लोगों ने वोट का किया बहिष्कार कर दीया है. उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी अब तक गांव में सड़क नहीं बन पाई है. इसलिए वे रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर नारे लगा रहे हैं. 
     

     

follow google news