सोशल मीडिया पर आए दिन आपको पति-पत्नी और वो की कहानी देखने को मिल ही जाती होगी. लेकिन इसी बीच बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से पति-पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जो कि इलाके चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां पति ने अपनी BPSC टीचर पत्नी पर धोखा सहित कई गंभीर आरोप लगाए है. पति ने दावा किया है कि उसने पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी लगते ही उसने परिवार और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया है. यहीं नहीं जब वो प्रेमी संग पकड़ी तो पति पर ही उलटा चीखने लगी और बोली- 'हां...मैंने किया है...हां...मुझे नहीं है शर्म'. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
2013 में हुई थी शादी
मामला हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत वार्ड संख्या 13 से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक साल 2013 में यहीं रहने वाले अमन कुमार की शादी हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के गुंजन अपने ससुराल आई और परिवार काफी खुशी से रहने लगा. इस दौरान दोनों के बीच का प्यार बढ़ा और फिर गुंजन ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम आरुष आर्या रखा गया. फिलहाल आरुष 10 साल का है.
पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी जमीन
अमन के मुताबिक, जब उसकी गुंजन से शादी हुई थी तब वह इंटरमीडिएट पास थी. लेकिन गुंजन आगे पढ़ना चाहती थी और उसका सरकारी टीचर बनने का सपना था. हालांकि अमन की आर्थिक स्थिति उस वक्त काफी अच्छी नहीं थी, लेकिन पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए उसने जी-जान लगा दी. मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले अमन ने पत्नी के सपने और बेहतर भविष्य के लिए साल 2022 में अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्से के डेढ़ कट्ठा जमीन बेच दी.
जमीन बेचकर जो पैसे मिले उसे अमन ने बिना कुछ सोचे गुंजन की पढ़ाई के लिए झोंक दी. अमन के मुताबिक इन्हीं पैसों की बदौलत गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड की पढ़ाई की और फिर BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने लगी. गुंजन की मेहनत रंग लाई और BPSC TRE-02 परीक्षा में गुंजन कुमार का चयन 6 से 8वीं कक्षा की शिक्षिका के रूप में हुआ. सिलेक्शन के बाद गुंजन सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज गई जहां पर ट्रेनिंग हुई और बाद में उनकी पोस्टिंग वैशाली जिले के यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई.
ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई 'वो' की कहानी
अमन का आरोप है कि त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश से बढ़ गई, जिसे भी शिक्षक की नौकरी मिली थी. अमन ने साफ कहा है कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे और ट्रेनिंग के दौरान छिप-छिपाकर मिलते भी थे. इसके अलावा अमन का आरोप है कि साल 2025 में गुंजन ने दार्जिलिंग जाने के बहाने अपने बेटे आरुष को मेरे पास भेज दिया. लेकिन बाद में पता चला कि कोई भी दूसरी महिला टीचर दार्जिलिंग नहीं गई थी, यानी वह अपने प्रेमी के साथ वहां घूमने गई थी.
कैसे हुआ मामले का खुलास?
इस पूरे प्रेम-प्रसंग का भंडाफोड़ अमन-गुंजन के बेटे आरुष ने किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, सुपौल में रहने के दौरान ही आरुष ने पिता अमन को फोन कर जानकारी दी कि, 'प्रेम प्रकाश अंकल' घर आते है और कई दिनों तक रुकते है. अमन ने जब गुंजन से इस बात को पूछा तो वह गुस्सा हो गई और कलेश शुरू हो गया. गुंजन ने बाद में अमन के साथ रहने से भी इनकार कर दिया.
कोर्ट तक पहुंचा मामला
पीड़ित पति अमन ने कहा है कि पिछले एक साल से गुंजन अलग रह रही है और साथ ही उन पर झूठे आरोप लगाकर केस भी दर्ज कराया है. अमन ने कहा कि वे फिलहाल अपने बेटे के साथ अकेले रह रहे हैं और बेटे की पढ़ाई को देखते हुए उसे हॉस्टल में रखा है. फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है.
आपत्तिजनक हालात में प्रेमी संग पकड़ी गई गुंजन
अमन कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में रहती थी. उन्हें जानकारी मिली थी कि वहां प्रेम प्रकाश का आना-जाना होता है. आरोप है कि 23 मई को जब वे वहां पहुंचे तो पत्नी और प्रेम प्रकाश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. इसके बाद उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर डायल 112 पुलिस को सूचना दी.
अमन के अनुसार, पुलिस के पहुंचने में देर हुई, जिसके बाद स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया. अमन का दावा है कि उनके पास घटना से संबंधित वीडियो भी मौजूद है.
ADVERTISEMENT


