बिहार में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, सम्राट चौधरी के कैबिनेट बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar DA Hike 2026: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा मिला है. सातवें वेतन आयोग के तहत DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. जानिए कैबिनेट बैठक में किन 18 एजेंडों पर लगी मुहर.

Bihar DA Hike 2026
Bihar DA Hike 2026

शशि भूषण कुमार

follow google news

बिहार में आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी, जिससे की बिहार और बिहार वासियों को सीधा फायदा पहुंचने वाला है. इस बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका DA बढ़ा दिया है, जो कि जनवरी 2026 से ही प्रभावी होने वाला है. आइए विस्तार से जानते हैं कितना बढ़ा DA और सरकार ने किन-किन मुद्दों पर लगाए मुहर.

Read more!

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA

सम्राट कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ने को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. सातवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब यह भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है. यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. इसके अलावा पांचवे वेतन आयोग में आने वाले कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 474% से बढ़ाकर 483% करने के फैसले पर भी मुहर लगी है.

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

इसके अलावा गृह विभाग की ओर से पांच जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पांच पदों के सृजन मुद्दे पर भी मुहर लही है. वहीं वैशाली में 100 एकड़ जमीन पर NIFTEM यानी राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी मिली है.

नए मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था. इसी मंत्रिमंडल की आज पहली बैठक थी जिसमें कुल 18 महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिली है.

यहां देखें 18 एजेंडे

    follow google news