बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात के क्या हैं मायने?

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में जल्द कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक हालात पर चर्चा की.

Bihar Cabinet Expansion
Bihar Cabinet Expansion

रोहित कुमार सिंह

follow google news

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जेडीयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

Read more!

अशोक चौधरी के घर जमी सियासी महफिल

शनिवार को हुई इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. नेताओं के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर गंभीर मंथन हुआ. नई सरकार के गठन के बाद से ही कैबिनेट का पूर्ण विस्तार लंबित है, ऐसे में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

नीतीश कुमार से मिलने के बाद सम्राट चौधरी सीधे '1 अणे मार्ग' स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में यह बंगला खाली किया है.

दिल्ली में लगेगी अंतिम मुहर

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द ही दिल्ली का दौरा कर सकते हैं. वहां बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में मंत्रियों के नामों और विभागों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. हाल ही में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी नेता नितिन नवीन की दिल्ली में हुई मुलाकात भी इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है.

क्यों हुई देरी?

बिहार में कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल समेत) के विधानसभा चुनावों के कारण टल गई थी. बीजेपी के कई बड़े नेता और विधायक चुनाव प्रचार में व्यस्त थे. अब चुनाव खत्म होने के बाद सभी दिग्गज नेता वापस लौट आए हैं, जिससे विस्तार का रास्ता साफ हो गया है.

माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की जाएगी ताकि सरकार की पकड़ और मजबूत हो सके.

    follow google news