CM बनते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी! पहली बैठक में दिए कड़े निर्देश, जानें क्या हैं नई सरकार की 5 बड़ी प्राथमिकताएं

Bihar Politics News: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है. पहली ही बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता दी गई. जानिए नई सरकार की 5 बड़ी प्राथमिकताएं, फैसले और आगे की रणनीति.

Samrat Choudhary Latest News
Samrat Choudhary Latest News

ऋचा शर्मा

follow google news

Samrat Chaudhary News: बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने मुख्य सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की, जिससे यह साफ संदेश गया है कि नई सरकार कामकाज में किसी भी तरह की देरी के मूड में नहीं है. इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की और 5 बड़े निर्देश दिए है. विस्तार से समझिए पूरी कहानी.

Read more!

शपथ के तुरंत बाद पहुंचे दफ्तर

राजभवन में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे अपने कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पदभार संभाला और महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर कर प्रशासनिक प्रक्रिया की शुरुआत की. यह कदम न केवल एक औपचारिकता था, बल्कि शासन की नई और तेज कार्यशैली का संकेत भी माना जा रहा है.

पहली समीक्षा बैठक और अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उनका रुख काफी सख्त दिखा. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।

नई सरकार के 3 मुख्य स्तंभ

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार की नींव तीन मुख्य स्तंभों पर टिकी होगी- सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास के मॉडल को न केवल जारी रखा जाएगा, बल्कि उसे और भी अधिक गति दी जाएगी.

बैठक में इन 5 बड़ी बातों पर रहा विशेष जोर

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहली बैठक में मुख्य रूप से इन पांच प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई: 

  1. कानून व्यवस्था: राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना.
     
  2. रोजगार: युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना.
     
  3. बुनियादी ढांचा: इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी विकास परियोजनाओं को रफ्तार देना.
     
  4. कल्याणकारी योजनाएं: सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना.
     
  5. त्वरित समाधान: आम जनता की समस्याओं का समय सीमा के भीतर समाधान करना.

प्रशासनिक कसावट के संकेत

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी तस्वीरों में सम्राट चौधरी फाइलों की बारीकी से समीक्षा करते और अधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा करते नजर आए. उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में वे हर विभाग की अलग से समीक्षा करेंगे ताकि काम की जमीनी हकीकत का पता लगाया जा सके. सम्राट चौधरी की यह शुरुआती सक्रियता बिहार की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है.

यहां देखें वीडियो

बिहार के नए 'सम्राट' की पहली हुंकार! सीएम बनते ही सम्राट चौधरी ने बताया- राज्य में किसका चलेगा मॉडल

    follow google news