बिहार: CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मई तक महिलाओं के खाते में आएगी राशि; युवाओं के लिए भी खोला पिटारा

आशीष अभिनव

• 04:24 PM • 27 Apr 2026

Samrat Choudhary announcement: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में मई तक आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी. साथ ही 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने के लक्ष्य का भी ऐलान किया गया है.

Samrat Choudhary announcement
Samrat Choudhary announcement
Google CTA

बिहार की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि सरकार का मुख्य फोकस रोजगार सृजन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर है. उन्होंने ऐलान किया है कि जिन महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए आवेदन किया है, उनके खाते में मई माह तक राशि भेज दी जाएगी.

Read more!

महिलाओं के खाते में जल्द पहुंचेगी राशि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो महिलाएं अपना उद्योग या छोटा व्यापार शुरू करना चाहती हैं, सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा, 'जिन बहनों को उद्योग लगाने के लिए राशि मिल गई है उन्हें बधाई, और जिन्हें नहीं मिली है वे तुरंत आवेदन करें. मई माह में जितने भी आवेदन आएंगे, हमारी सरकार उन सभी को राशि देने का काम करेगी.' बता दें कि इससे पहले भी सरकार की ओर से महिलाओं के खाते में सहायता राशि भेजी गई थी.

युवाओं को बिहार में ही मिलेगा रोजगार

पलायन के मुद्दे पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के युवाओं को राज्य के बाहर मजदूरी के लिए जाने से रोकना है. उन्होंने कहा कि जो युवा अच्छी नौकरी के लिए बाहर जा रहे हैं वह ठीक है, लेकिन जो सिर्फ रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें बिहार की धरती पर ही काम दिया जाएगा. सरकार ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है.

एक्शन में नई सरकार

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कमान संभाली है. कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है. सरकार पूरी तरह से पलायन रोकने और जमीनी स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में यह संकेत दिया है कि वे विकास की गति को और तेज करेंगे.

आवेदन की प्रक्रिया चालू

मुख्यमंत्री ने उन महिलाओं से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है जो उद्यमी योजना या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत लाभ लेना चाहती हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि मई महीने के भीतर सभी लंबित और नए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि समय पर राशि लाभार्थियों तक पहुंच सके.

यहां देखें वीडियो

JDU कार्यालय से नीतीश कुमार ने 10 मिनट में ये 5 संदेश देकर बता दी आगे की पूरी रणनीति, देखें वीडियो