दिवाली से पहले बिहार के कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, नीतीश सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

न्यूज तक डेस्क

03 Oct 2025 (अपडेटेड: Oct 3 2025 7:02 PM)

चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 58% कर दिया और छात्रों की छात्रवृत्ति दोगुनी कर दी. ANM कर्मियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी कर कई वर्गों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया गया.

NewsTak
Google CTA

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने जनता को कई बड़ी सौगातें दी हैं. दरअसल नीतीश सकार ने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक साथ कई अहम फैसले लिए हैं.

Read more!

मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी

नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. मंहगाई भत्ता DA 55 फीसदी से बढ़कर 58 फिसदी हो गया है. इससे राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा.

स्कॉलरशिप में भी हुई दोगुनी बढ़ोतरी

इतना ही नहीं बिहार के स्कूली छात्रों के लिए भी बड़ी खबर है. नीतीश सरकार ने स्कॉलरशिप राशि को दोगुना कर दिया है. अब सभी वर्गों के छात्रों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी. यानी कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों को अब 600 रुपये की जगह अब 1200 मिलेगा. 

वहीं कक्षा 5 और 6 के छात्रों को 1200 की जगह 2400, कक्षा 7 से 10 तक के छ्त्रों को 1800 की जगह 3600 रुपये दिए जाएंगे.  यह बढ़ोतरी मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत की गई है, जो साल 2013 से राज्य में चल रही है.

ANM कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी

बिहार के शहरी इलाकों में टीकाकरण अभियान में लगे ANM यानी सहायक नर्सिंग मिडवाइफ कर्मियों को भी राहत दी गई है. अब उनका मासिक मानदेय 11,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, हर साल 5 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी की भी मंजूरी दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: महागठबंधन में आने लगी दरार? सीट शेयरिंग में देरी को लेकर CPI-CPM ने जताई