Bihar Matrize Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम चरण में आ गया है. बिहार में आज मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है.अब सबकी नजरे इस बात पर है कि यहां किसकी सरकार बनेगी. मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल आने लगे हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच हम आपको Matrize का एग्जिट पोल बताने जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
Matrize के सर्वे के मुताबिक इस बार बिहार में सत्ता की लड़ाई में NDA को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे 6 से 11 नवंबर 2025 के बीच किया गया था, जिसमें 66,087 लोगों की राय शामिल की गई.
NDA को मिल सकता है बहुमत
Matrize के एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं. वहीं महागठबंधन (MGB) को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है.
| NDA | 147-167 |
| MGB | 70-90 |
| जन सुराज पार्टी | 0-2 |
| AIMIM | 2-3 |
| अन्य | 0- 5 |
पार्टीवार वोट शेयर और संभावित सीटें
NDA में किसका प्रदर्शन अच्छा?
| JDU | 67-75 सीटें | 20% वोट |
| BJP | 65-73 सीटें | 19% वोट |
| HAM | 4-5 सीटें | 2% वोट |
| LJP (R) | 7-9 सीटें | 5% वोट |
| Rashtriya Lok Morcha | 1-2 सीटें | 2% वोट |
महागठबंधन में किसका कैसा प्रदर्शन!
| RJD | 53-58 सीटें | 21% वोट |
| Congress | 10-12 सीटें | 07% वोट |
| CPI-ML | 5-8 सीटें | 06% वोट |
| CPI | 2-3 सीटें | 01% वोट |
| CPM | 2-3 सीटें | 01% वोट |
| VIP | 1-4 सीटें | 01% वोट |
रीजन वाइज सीट शेयर
| क्षेत्र | कुल सीटें | NDA | MGB | अन्य |
| अंगिका | 30 | 20-23 | 07-10 | 00-01 |
| भोजपुर | 67 | 37-42 | 20-25 | 00-02 |
| मगध | 51 | 30-35 | 17-22 | 00-01 |
| मिथिलांचल | 71 | 50-55 | 18-23 | 00-01 |
| सीमांचल | 24 | 10-12 | 8-10 | 02-03 |
रीजन वाइज वोट शेयर
| क्षेत्र | कुल सीटें | NDA | MGB | अन्य |
| अंगिका | 30 | 47.9% | 37.1 | 15 |
| भोजपुर | 67 | 48.4% | 36.1 | 15.5 |
| मगध | 51 | 48.8% | 36.2 | 15 |
| मिथिलांचल | 71 | 47.7% | 36.5 | 15.8 |
| सीमांचल | 24 | 39.1% | 49.9 | 16 |
बिहार में बंपर वोटिंग
पहले चरण में 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोट डाले गए थे और आज दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 क्षेत्रों में वोट डाले गए हैं. पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग दर्ज की गई है. वहीं दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग दर्ज की गई है. बता दें भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अंतिम चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को घोषित करेगा.
बिहार विधानसभा चुनाव के अन्य एग्जिट पोल देखिए:
ADVERTISEMENT

