बिहार में बाढ़ का हाहाकर, 514 ग्राम पंचायत के 40.21 लाख लोग प्रभावित, इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी!

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ रहा है. राज्य के 14 जिले, 84 प्रखंड और 514 ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब 40 लाख 21 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. भागलपुर में NH-80 पर गंगा का पानी बह रहा है, जबकि भवनाथपुर चौक के पास 3-4 फीट तेज बहाव के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है. जानिए बिहार के किन जिलों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है.

Bihar Flood Update
Bihar Flood Update
Google CTA

बिहार में दिन-प्रतिदिन लगातार बाढ़ का दायरा बढ़ते जा रहा है. राज्य में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर है, जिसकी वजह से कई हिस्सों में लोगों के जीवन में उथल-पुथल मची हुई है. ताजा जानकारी के मुताबिक राज्य के 14 जिले, 84 प्रखंड और 514 ग्राम पंचायतें इसकी चपेट में है और साथ ही कुल 40 लाख 21 हजार लोग इससे प्रभावित हुए है. बाढ़ की वजह से कई इलाकों में ऐसी स्थिति हो गई है कि लोगों को खाने-पीने की भी परेशानी हो रही है और वो किसी तरह अपनी जिंदगी गुजार रहे है. पटना से लेकर पूर्णिया तक कई इलाकों में हालात लगातार खराब होते जा रहे है.

Read more!

भागलपुर में NH-80 पर बह रहा गंगा का पानी

भागलपुर में तो बाढ़ की भयावह स्थिति देखने को मिल रही है. यहां गंगा का पानी नेशनल हाईवे(NH)-80 पर बह रहा है. वहीं कई जगहों पर तो सड़क पर दो फीट पानी बह रहा है और आसपास के कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए है. इसके अलावा कई गांव को जोड़ने वाली सड़के पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है. 

इस दौरान जब हमारी टीम जब भागलपुर के भवनाथपुर चौक पहुंची तो वहां बाढ़ की अलग ही तस्वीर सामने आई है. भवनाथपुर चौक के पास ग्रामीण सड़क पर करीबन 3-4 फीट तेज बहाव वाला पानी बह रहा है. लेकिन इसके वावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से गुजरते दिखाई दिए. दरअसल, लोगों को जरूरी सामान लेने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है क्योंकि कोई दूसरा मार्ग है ही नहीं. 

गंगा बह रही खतरे के ऊपर

पटना में अभी भी गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. हालांकि गंगा और सोन नदियों के जलस्तर में पहले के मुकाबले कमी आई है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं देखने को मिल रहा है. गांधी घाट पर पानी खतरे के निशान के 1.71 मीटर ऊपर है. वहीं दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से 1.09 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि मनेर में यह 1.40 मीटर ऊपर है. पिछले 4 दिनों में दीघा घाट पर 23 सेमी और मनेर में 15 सेमी जलस्तर नीचे आया है.

पुनपुन नदी में पानी बढ़ने से परेशानी बरकरार

पटना में पुनपुन नदी अभी भी परेशानी का कारण बनी हुई है. नदी में पानी बढ़ने का सबसे ज्यादा असर पटना के दक्षिणी इलाकों पर पड़ा है. श्रीपालपुर में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 2.95 मीटर ऊपर बह रही है. इसके अलावा मुंगेर और भागलपुर में गंगा का दवाब बढ़ते जा रहा है. 5 से 8 सितंबर के बीच मुंगेर में गंगा का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ा. वहीं, सोन नदी के कोइलवर में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई. यहां तीन दिनों में पानी 78 सेंटीमीटर घटकर 53.88 मीटर पर पहुंच गया.

इन 14 जिलों पर सबसे ज्यादा प्रभाव

बाढ़ के लगातार बढ़ते दायरे में 14 जिले आए है, जिनमें पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया एवं अरवल शामिल है. इन जिलों के 84 प्रखंड के 514 ग्राम पंचायत बुरी तरह से प्रभावित बताए जा रहे है.

बिहार में हटेगी शराबबंदी? सीएम सम्राट सब क्लियर कर दिया !