बिहार की राजनीति में जब से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री हुई है, तब से ही वो सुर्खियों में बने हुए है. एक ओर जहां निशांत कुमार को बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज है तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने के बाद उनकी कार्यशैली की हर जगह चर्चा हो रही है. इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और लंबे समय तक गायब रहने वाले 11 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.
ADVERTISEMENT
"यह निर्णय बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन..."
निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, 'कल बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत कर्तव्यहीनता एवं लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के 11 चिकित्सकों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.'
उन्होंने आगे लिखा कि,
"यह निर्णय बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन जिस प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता सामने आई है, उसे देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था. चिकित्सक का पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है. हम सभी का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी."
डॉक्टरों से निशांत कुमार ने की अपील
इसी पोस्ट में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से अपील भी की है. उन्होंने लिखा कि, 'मैं एक बार पुनः अपने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अपील करना चाहूंगा कि आप सभी मेरे विभागीय परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं. आपके प्रति और आपके पवित्र पेशे के प्रति मेरे हृदय में अत्यंत सम्मान है. आप सभी पूरी निष्ठा, कुशलता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सेवाएं प्रदान करने में हमारा सहयोग करें.'
निशांत कुमार ने पहले ही अपना रुख किया था साफ
इससे पहले 24 नवंबर को बिहार में सुशासन दिवस के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपना रुख साफ किया था. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेंगे और क्राइम-करप्शन और कम्युनलिज्म से किसी भी तरीके से समझौता नहीं करेंगे. वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने खुले मंच से कहा था कि निशांत कुमार ही पार्टी के नेता है और पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी.
निशांत कुमार को रोके जाने के मामले पर SSG की सफाई: 'मानवीय भूल' मानी, RJD ने बीजेपी और JDU को घेरा
ADVERTISEMENT


