बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, 7468 नई महिला स्वास्थ्य कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7468 नई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र देकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया. इस नियुक्ति से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है.

NewsTak

न्यूज तक

• 06:44 PM • 07 Jul 2025

follow google news

बिहार सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपे. यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ भवन में आयोजित हुआ.

Read more!

प्रतिनिधि महिलाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिला कर्मियों मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र दिए. उन्होंने सभी नवचयनित महिलाओं को बधाई दी और भरोसा जताया कि ये कर्मी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगी.

मुख्यमंत्री का भरोसा, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "मुझे विश्वास है कि नई नियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगी और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगी.

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, और स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह शामिल रहे।

आशा की नई किरण बनीं एएनएम कर्मी

7468 नई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. ये महिलाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-केन्द्रों में अपनी सेवाएं देकर मातृ और शिशु स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में सुधार लाने में मदद करेंगी.

    follow google newsfollow whatsapp