बिहार में इन दिनों में मुख्यमंत्री चेहरों को लेकर सियासी पारा काफी गर्म है. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...यह सवाल हर जगह गूंज रहा है. इसी बीच नीतीश कुमार ने एक बड़ा संकेत दे दिया है. नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई की एक सभा में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि आगे यही सब काम करेंगे. इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
'आगे यही सब काम करेंगे'
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे है. इसी कड़ी में आज यात्रा जमुई जिले पहुंची थी, जहां के लछुआड़ इलाके में सभा का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम को संबोधन करने के दौरान नीतीश कुमार ने वहां मौजूद लोगों से कहा, हर जगह काम हो रहा और साथ ही विकास का काम भी चल रहा है. इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद नेताओं को आगे बुलाया और फिर वे सम्राट चौधरी के पास पहुंच गए.
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि, 'आगे यहीं सब काम करेंगे.' इसके अलावा उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर सम्राट चौधरी का समर्थन करने के लिए भी कहा. इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री बनेंगे.
यहां देखें वीडियो
महिलाएं उठी तो फिर...
इसी सभा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नीतीश कुमार महिलाओं से बैठने की अपील कर रहे है. दरअसल जब मुख्यमंत्री सभा को संबोधित कर रहे थे तब वहां मौजूद महिलाएं उठकर जाने लगी. इसी पर नीतीश कुमार ने उन्हें टोकते हुए कहा कि, काहे भाग रही हो. अरे तुम्ही लोगों के लिए ना काम हो रहा है. तुम्हारे लिए और काम करेंगे। अभी तो जनरल बोल रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि, अभी हम बोल रहे हैं तुम भाग जाओगी. सब साथियों ने आपको बहुत अच्छे ढंग से समझाया है. बैठो, सुनो क्या बोल रहे हैं. सब तुम लोगों के काम का है. इतनी देर से बैठकर देख रहे थे बहुत अच्छा लग रहा था. बोलने लगे तो भाग रही हो.
ADVERTISEMENT


