मोतिहारी में जहरीली शराब ने फिर ले ली एक युवक की जान, दो की हालत गंभीर...क्या बिहार में शराबबंदी है सफल?

Motihari hooch tragedy: मोतिहारी में जहरीली शराब से एक युवक की मौत और दो लोगों की हालत गंभीर होने के बाद बिहार में शराबबंदी पर फिर सवाल उठने लगे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला, कैसे अवैध शराब का कारोबार बन रहा है जानलेवा और क्या वाकई नीतीश सरकार की शराबबंदी नीति फेल हो रही है. पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट और ताजा अपडेट.

Motihari hooch tragedy
मोतिहारी में जहरीली शराब ने ले ली एक युवक की जान

सचिन पांडेय

follow google news

बिहार में 2016 से नीतीश सरकार लगातार शराबबंदी का दावा कर रही है. लेकिन सच्चाई तो ये है कि इस शराबबंदी की आड़ में लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे है, जिससे लोगों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है. इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक फिर जहरीली शराब की घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अन्य दो व्यक्तियों का इलाज जारी है. हालांकि इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी के रहने वाले चंदू नाम के युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि चंदू के मौत के बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. वहीं अन्य दो लोग बीमार है, जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. घायल युवकों की पहचान लोहा ठाकुर और लड्डू साह के रूप में हुई है और इनकी हालात गंभीर बताई जा रही है. बिहार तक से खास बातचीत करते हुए लोहा ठाकुर और उनके परिजनों ने बताया कि उन्होंने बीती रात स्प्रिट वाली अवैध  शराब पी लिया था, जिसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और आंखों की रोशनी भी चली हई. 

घायल के परिजनों ने भी इस बात को माना है और बताया कि शराब पीने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी है और फिलहाल उनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं उसके भतीजे ने ये भी कहा कि बिहार में जब से शराबबंदी है, तब से इस क्षेत्र में सैकड़ों जगह अवैध शराब का धंधा चल रहा है और कुछ साल पहले दर्जनों लोगों की मौत भी हो चुकी है. 

डॉक्टरों ने बताई ये बात

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक जहरीली शराब की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसका खंडन भी नहीं किया गया है. वही बीमार व्यक्ति का  इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इसे जहरीली शराब के लक्षण बताते हुए मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात कही है.

छावनी में तब्दील किया इलाका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है. मामले से संबंधित गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर छापेमारी की जा रही है. पुलिस महकमे ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया है और संदिग्धों से लगातार पूछताछ और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शराब बेचने वाले की पहचान कर लेने का दावा किया है और अब तक आधा दर्जन संदिग्ध शराब माफियाओं को हिरासत में लिया गया है. 

तीन साल पुरानी यादें हुई ताजा

मोतिहारी में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना ने तीन साल पहले मोतिहारी में हुए भीषण हादसे की यादें ताजा कर दी है, जहां जहरीली शराब की वजह से 45 लोगों की जान चली गई थी. हाल के दिनों में बिहार में शराबबंदी को खत्म करने के लिए लगातार चर्चाएं हो रही है और ऐसे में जहरीली शराब से हुई इस मौत ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है.

Bihar Liquor Ban Update: नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही हट जाएगी शराबबंदी? जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बता दिया सबकुछ 

    follow google news