Bihar Liquor Ban Update: नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही हट जाएगी शराबबंदी? जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बता दिया सबकुछ 

Bihar Liquor Ban Update News: बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है, लेकिन जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भी राज्य में शराबबंदी खत्म नहीं होगी. जानिए क्या है जेडीयू का स्टैंड, महिलाओं के समर्थन का क्या है रोल और क्यों इस फैसले में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही.

Bihar liquor ban news
Bihar liquor ban news

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार में जब से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आई है, तब से राज्य में दो चीजों की चर्चाएं जोरों पर है. पहला कि नीतीश कुमार के जाते ही कौन और किस पार्टी से बनेगा अगला मुख्यमंत्री और दूसरा कि क्या नीतीश कुमार का ड्रीम-प्रोजेक्ट शराबबंदी पूरी तरह खत्म हो जाएगी? हालांकि नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन और किस पार्टी से होगा इसपर तो कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन अब जदयू प्रवक्ता ने शराबबंदी को लेकर बड़ी बात बताई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

शराबबंदी की होगी विदाई?

बिहार तक के साथ खास बातचीत में जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शराबबंदी को लेकर कई बातें कही है. उन्होंने कहा है कि जो लोग चाहते है कि शराबबंदी खत्म हो जाए तो उनसे मैं अनुरोध करता हूं कि अपने परिजनों से शराबबंदी हटाने के लिए एक एफिडेविट दे. उन्होंने आगे कहा कि, जो शराबबंदी खत्म करने की बात करेगा उसको महिलाओं का श्राप लगेगा. क्योंकि इससे महिला अपराध में कमी आई है.

'कोई छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं...' 

नीरज कुमार ने साफ कहा है कि शराबबंदी को लेकर तमाम दलों ने संकल्प लिया है और यह प्रधानमंत्री का मंतव्य है. जब उनसे पूछा गया कि नया मुख्यमंत्री नए फैसले ले सकते है क्या? तो इसपर उन्होंने कहा कि, हमको लगता है कि कोई छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं करेगा. उन्होंने इसके पीछे का तर्क महिल द्वारा सरकार को मिले समर्थन को दिया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए किया गया काम और शराबबंदी की वजह से ही चुनाव में महिलाओं ने समर्थन दिया है.

समीक्षा को लेकर कही ये बातें

जब नीरज कुमार से पूछा गया कि विपक्ष और सत्ता पक्ष के कुछ लोग शराबबंदी की समीक्षा की बात करते है? तो इसपर उन्होंने साफ कहा है कि शराबबंदी एक सामाजिक सुधार का निर्णय है और उसको जनता ने मान लिया है. उन्होंने आगे कहा कि,नीतीश कुमार ने कहा है कि हम राज्यसभा जरूर जा रहे हैं लेकिन उसके साथ उन्होंने यह भी कहा है कि 'मैं हूं ना'. इस तीन शब्दों से ही बिहार की जनता को भरोसा हो गया है कि नीतीश कुमार के रोडमैप से कोई छेड़छाड़ नहीं होगा. यानी जदयू प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि भले ही राज्य में नई सरकार बनने जा रही है लेकिन शराबबंदी नहीं हटेगी और इसे लेकर कोई चर्चा भी नहीं हो रही है.

    follow google news