Bihar MLC Election 2026 : जेडीयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे-किसे मिला टिकट

न्यूज तक डेस्क

05 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 5 2026 6:50 PM)

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पटना से निशांत कुमार और शेखपुरा उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद प्रत्याशी बनाए गए हैं. पूरी लिस्ट देखें.

Nitish Kumar 5 Point Message
नीतीश कुमार.
Google CTA

बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. जेडीयू शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई है.

Read more!

द्विवार्षिक चुनाव के लिए JDU के तीन चेहरे 

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक, जेडीयू ने आगामी द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए तीन महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं:

  • पटना: सूबे की सबसे वीआईपी सीट माने जाने वाले पटना जिले से पार्टी ने निशांत कुमार पर भरोसा जताया है.
  • मधुबनी: मिथिलांचल के अहम सियासी केंद्र मधुबनी से जेडीयू ने भारती मेहता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
  • पश्चिम चंपारण: चंपारण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से पार्टी ने शिवानी देवी प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा है.

शेखपुरा उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद पर दांव 

द्विवार्षिक चुनाव के साथ-साथ जेडीयू ने बिहार विधान परिषद के उपचुनाव के लिए भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने शेखपुरा जिले से होने वाले उपचुनाव के लिए श्री ललन प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश

पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है. पटना, मधुबनी और चंपारण जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिलों में मजबूत चेहरों को उतारकर जेडीयू ने विपक्ष के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है.