कौन हैं अशरफ अंसारी? जिन्हें LJP ने बनाया MLC का उम्मीदवार तो बढ़ी RLM नेता उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले एनडीए ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं. LJP (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को मैदान में उतारकर बड़ा संदेश दिया है. वहीं उपेंद्र कुशवाहा खेमे को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके बेटे दीपक प्रकाश को टिकट नहीं मिला.

LJP ने अपना उम्मीदवार किया घोषित
LJP ने अपना उम्मीदवार किया घोषित

रोहित कुमार सिंह

follow google news

Bihar Vidhan Parishad Chunav: बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टीयां अपने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर रही है. इसी क्रम में अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी MLC चुनाव के लिए अपने प्रत्यासी का ऐलान कर दिया है. LJP (रामविलास) ने अपना कैंडिडेट अशरफ अंसारी को घोषित किया है. आपको बता दे कि बिहार में कुल 10 सीटों पर MLC का चुनाव होना है. इसमे से 9 सीटों पर MLC का चुनाव हो रहा है, वहीं एक सीट पर विभानसभा के लिए चुनाव होना है. इसके लिए NDA अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. 

Read more!

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को नहीं बनया उम्मीदवार

इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाली बात राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) कोटे से सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश का नाम शामिल न होना है. विधायकों की संख्या के हिसाब से पूरी तरह सुरक्षित मानी जाने वाली इन 9 सीटों में से किसी पर भी केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को नहीं है. ऐसे में इस उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. आपको बता दें कि सम्राट सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. यही करण है कि अब उनके विधान परिषद जाने का मामला तरह फंसता हुआ नजर आ रहा है.

BJP और JDU ने घोषित किए अपने 4-4 उम्मीदवार

NDA गठबंधन में अब तक कुल 9 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं. इसमें BJP की तरफ से 4 और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही हो चुकी है. वहीं LJP (R) के कोटे से अब एक उम्मीदवार के रूप में अशरफ अंसारी का नाम सामने आ गया है. ऐसे में एनडीए खेमे की 9 सीटें पूरी हो चुकी हैं.

दसवीं सीट पर दिलचस्प हो सकता है मुकाबला

कुल 10 सीटों में से बची हुई आखिरी एक सीट पर महागठबंधन अपना मजबूत दावा ठोक रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बची हुई सीट पर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अपना उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है. ऐसी स्थिति में अगर एनडीए गठबंधन की तरफ से भी इस दसवीं सीट के लिए कोई उम्मीदवार उतारा जाता है तो बिहार विधान परिषद का यह चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है.

कौन हैं अशरफ अंसारी?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में अशरफ अंसारी की गिनती बड़े नेताओं के तोर पर होती है. उन्हें पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का करीबी माना जाता है. साल 2025 में पार्टी ने उन्हें कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी. संगठनात्मक रणनीति और चुनावी प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अंसारी पर अब पार्टी ने एमएलसी चुनाव में भी भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है.

क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल?

भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी हो गई है. उम्मीदवार 8 जून तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जिसके बाद 9 जून को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 11 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है. सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे और इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी. चुनाव आयोग ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को 20 जून 2026 तक संपन्न कराने का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election BJP List: बिहार में MLC चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की अपनी लिस्ट, इन 4 नामों पर लगी मुहर!

    follow google news