MLC Election: वोटिंग से ठीक पहले पटना में भारी ड्रामा, RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस

शशि भूषण कुमार

• 12:40 PM • 23 Oct 2026

बिहार MLC चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले पटना में देर रात RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस' बिना सर्च वारंट छापेमारी के आरोप पर भड़के तेजस्वी यादव' पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NewsTak
Google CTA

बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, लेकिन मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले राजधानी पटना में देर रात जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला' पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के आवास पर अचानक बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक टीम आ धमकी, जिससे इलाके में भारी हलचल और विवाद खड़ा हो गया'

Read more!

7 गाड़ियों में पहुंची पुलिस, RJD प्रत्याशी ने नहीं खोला गेट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब सात गाड़ियो में सवार होकर पुलिस टीम डॉ. संजीव कुमार के आवास पर पहुंची' पुलिस-प्रशासन का दावा था कि उन्हें सूचना मिली थी कि चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से कुछ बाहरी लोग RJD उम्मीदवार के घर पर ठहरे हुए हैं'

हालांकि, RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार और उनके समर्थकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और घर का मुख्य दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया' RJD समर्थकों और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नोकझोंक होती रही' समर्थकों का आरोप था कि बिना किसी वैध सर्च वारंट और कानूनी कागजात के पुलिस आधी रात को प्रत्याशी को परेशान करने पहुंची थी' अंततः पुलिस टीम को बिना किसी कार्रवाई के वहां से वापस लौटना पड़ा'

'बिना सर्च वारंट क्यों पहुंची पुलिस?'

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बिहार की राजनीति में उबाल आ गया' विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों लिया'

तेजस्वी यादव ने सीधे सवाल दागा कहा कि आखिर बिना किसी सर्च वारंट और कानूनी आदेश के देर रात RJD उम्मीदवार के घर पर पुलिस क्यों भेजी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव में अपनी हार देखकर सरकारी तंत्र और पुलिस बल का दुरुपयोग कर विपक्षी प्रत्याशियों को डराने की कोशिश कर रही है' तेजस्वी ने दो टूक लहजे में कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव या RJD का कोई भी कार्यकर्ता इस तरह की पुलिसिया कार्रवाई और गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है'

8 सीटों पर मतदान जारी: जानें चुनाव के पूरे समीकरण

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कड़े सुरक्षा घेरे में मतदान संपन्न कराया जा रहा है: